फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये पांच फल, सेहत को पहुंच सकता है गंभीर नुकसान

Tue, 31 Aug 2021 03:19 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 31 Aug 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Health Tips: Do Not Eat These Fruits Empty Stomach Khali Pet Fal Khane Ke Fayde and Nuksan
खाली पेट फल खाने के नुकसान - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


फलों का सेवन हमेशा से सेहत के लिए लाभदायक माना गया है। ये न सिर्फ लंबी आयु, बल्कि खूबसूरती भी प्रदान करते हैं। दरअसल, फलों में विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के अच्छी तरह काम करने के लिए बेहद ही जरूरी होते हैं। नियमित रूप से फलों के सेवन से हीट स्ट्रोक, हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) और हृदय रोग जैसी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि फलों का सेवन करने वाले लोगों का मस्तिष्क अधिक सक्रिय रहता है। चूंकि अलग-अलग फलों में अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं, ऐसे में उनके फायदे भी अलग-अलग होते हैं। इसलिए लोगों को सभी प्रकार के फलों का सेवन करना चाहिए। लेकिन साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना है कि कुछ फलों का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, नहीं तो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं खाली पेट कौन-कौन से फल नहीं खाने चाहिए? 

Health Tips: Do Not Eat These Fruits Empty Stomach Khali Pet Fal Khane Ke Fayde and Nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आम 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि आम का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। दरअसल, आम में काफी मात्रा में शुगर पाई जाती है। इससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए खाली पेट इसका सेवन करने से बचें। 
Health Tips: Do Not Eat These Fruits Empty Stomach Khali Pet Fal Khane Ke Fayde and Nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नाशपाती 

  • नाशपाती सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। इसमें फाइबर का खजाना होता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। इससे शरीर का पाचन प्रक्रिया खराब हो सकती है। इसलिए इस फल को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: Do Not Eat These Fruits Empty Stomach Khali Pet Fal Khane Ke Fayde and Nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

केला 

  • केला सेहत के लिए लाभदायक होता है, लेकिन कई लोगों की यह आदत होती है कि वह खाली पेट ही इसका सेवन करने लगते हैं, जबकि ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और खाली पेट केला खाना दिल के लिए भी नुकसानदेह होता है। 
विज्ञापन
Health Tips: Do Not Eat These Fruits Empty Stomach Khali Pet Fal Khane Ke Fayde and Nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंगूर 

  • अंगूर एक साइट्रस फल है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में एसिड पाया जाता है और विशेषज्ञ कहते हैं कि एसिड वाले फलों का सेवन खाली पेट भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे गैस्ट्रिक अल्सर और पेट में जलन और गैस की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा संतरा भी साइट्रस फल होता है, इसे भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed