फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है कॉफी, अल्जाइमर, कैंसर और डायबिटीज से है बचाती   

Thu, 21 Nov 2019 12:40 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 21 Nov 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Health Benefits of Coffee diabetes cancer and alzheimer
कॉफी - फोटो : Pixabay

कॉफी सिर्फ आपकी सुस्ती ही नहीं भगाती कई बीमारियों से भी आपको बचाती है। कॉफी पीने से कैंसर, अल्जाइमर और मांसपेशियों से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। कॉफी पीने से डायबिटीज का खतरा भी कम रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। हालांकि यह भी सच है कि ज्यादा मात्रा में कॉपी पीने से आपको नुकसान भी हो सकता है।



 

Health Benefits of Coffee diabetes cancer and alzheimer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

मार्च 2007 में जर्नल ऑफ पेन ने अपने अध्ययन में कहा था कि कॉफी पीने से मांसपेशियों का दर्द कम होता है। इसमें बताया गया था कि दो कप कॉफी पीने से जिम करने के बाद मांसपेशियों में होने वाला दर्द 48 फीसदी तक कम होता है।  

 

Health Benefits of Coffee diabetes cancer and alzheimer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर और फूड केमिस्ट्री के मुताबिक एक कप कॉफी में 1.8 ग्राम फाइबर होता है। इसी वजह से कॉफी पीने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम रहता है। यूरोपीयन जर्नल ऑफ न्यूट्रोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉफी में मौजूद कैफीन से अल्जाइमर की रोकथाम होती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of Coffee diabetes cancer and alzheimer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

हाल ही में हुए एक अध्ययन में बताया गया है कि कॉफी पीने वाले लोगों को लीवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम आधा हो जाता है। क्योंकि कॉफी के बीज में पॉलीहेनोल्स रसायन पाए जाते हैं जो कि कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। यह अध्ययन क्वीन यूनिवर्सिटी बेलफास्ट में हुआ था।

विज्ञापन
Health Benefits of Coffee diabetes cancer and alzheimer
कॉफी - फोटो : Pixabay

कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कॉफी पीने से हार्ट संबंधित बीमारियां भी कम होती हैं। कोरियाई शोधकर्ताओं का कहना था कि जो लोग दिन में तीन से पांच कप कॉफी पीते हैं उनको हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा कम रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed