फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिस्तर पर खाना खाने की आदत है तो संभल जाएं, हो सकता है सेहत को नुकसान

Mon, 09 Nov 2020 11:14 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
habit of eating food on bed is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई लोगों की यह आदत होती है कि वो अगर बिस्तर पर बैठे या लेटे हैं तो वहीं पर खाना खाना भी शुरू कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बिल्कुल भी अच्छी आदत नहीं है। हमें बिस्तर पर बैठकर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। दरअसल, बिस्तर एक ऐसी जगह होती है, जहां लोग आराम करते हैं, वह खाना खाने की जगह नहीं है। शास्त्रों में भी ऐसा लिखा हुआ है कि अगर बिस्तर पर या फिर किसी विश्राम करने की जगह पर बैठकर खाना खाया जाए तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। हालांकि इससे स्वास्थ्य संबंधी कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

habit of eating food on bed is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई लोग खाना खाते वक्त टीवी देखना पसंद करते हैं, ऐसे में वह बिस्तर पर ही खाना शुरू कर देते हैं। असल में ऐसी गतिविधियों से हमारे दिमाग पर बुरा असर पड़ता है, जिससे नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही मन में बेचैनी जैसी समस्या भी हो सकती है। 

habit of eating food on bed is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, बिस्तर पर खाना खाने की वजह से चादर पर खाने के टुकड़ों के गिरने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में बिस्तर पर चीटियां और कॉकरोच भी आ सकते हैं। साथ ही बिस्तर पर तरह-तरह के रोगाणु भी पैदा हो जाते हैं और वो आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप बिस्तर पर खाना खाने की अपनी आदत बिल्कुल छोड़ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
habit of eating food on bed is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बैठकर खाना खाने का भी एक तरीका होता है। अगर उस तरीके से बैठकर खाना न खाया जाए तो वह ठीक से पचता नहीं है। ऐसे में आपको पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे कि गैस, पेट में दर्द आदि हो सकती हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की आदत को बदल डालें। 

विज्ञापन
habit of eating food on bed is harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सबसे जरूरी बात कि अगर आप बिस्तर पर खाना खाते हैं तो नियमित तौर पर चादर को बदलें, क्योंकि अधिक दिन तक एक ही चादर बिछाए रखने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं और ये तो आप जानते ही होंगे कि गंदगी को बीमारियों की जड़ माना जाता है। इसलिए बिस्तर का इस्तेमाल सिर्फ सोने के लिए किया जाए तो अति उत्तम है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप स्वास्थ्य संबंधी किसी भी चीज के लिए पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed