फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: रात में पेशाब के लिए एक से अधिक बार उठना पड़ता है तो सावधान, तुंरत डॉक्टर से मिलिए

Mon, 22 May 2023 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 22 May 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Frequent Urination in Night Causes and Symptoms Full Details in Hindi
बार-बार पेशाब जाने की समस्या - फोटो : istock

बार-बार पेशाब जाने का एहसास होना कई तरह की मेडिकल समस्याओं के संकेत के तौर पर देखा जाता है। अक्सर माना जाता रहा है कि डायबिटीज के शिकार लोगों को यह दिक्कत होती है, पर इसके और भी कई कारण हो सकते हैं जिसपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। रात के समय एक बार पेशाब के लिए जगना काफी सामान्य है पर अगर आपको ये जरूरत एक से अधिक बार महसूस हो रहती है तो इस बारे में तुंरत किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। इसे मेडिकल की भाषा में नोक्टूरिया की समस्या के रूप में जाना जाता है।



डॉक्टर कहते हैं, कई कारणों से लोगों में ब्लैडर की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, पेशाब में होने वाली किसी भी समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। इसे नजरअंदाज करना क्रोनिक बीमारियों का कारण बन सकता है।

Frequent Urination in Night Causes and Symptoms Full Details in Hindi
रात के दौरान पेशाब जाने की जरूरत - फोटो : Pixabay

रात में बार-बार पेशाब जाने की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं, रात के दौरान पेशाब जाने की जरूरत होना सामान्य है, लेकिन दो या दो से अधिक बार जाने की स्थिति इस बात की तरफ इशारा करती है कि आपको चेकअप की आवश्यकता है।

इस तरह की दिक्कत को नोक्टूरिया नाम से जाना जाता है। यह कई कारणों से हो सकता है- सोने जाने से पहले बहुत अधिक शराब पीना, बढ़ा हुआ प्रोस्टेट, अंतर्निहित चिकित्सा स्थितियां (जैसे उच्च रक्तचाप, गठिया, डायबिटीज या अवसाद) आदि। कारणों के सही निदान के लिए आवश्यक है कि आप समय रहते किसी डॉक्टर से जरूर मिलें।

Frequent Urination in Night Causes and Symptoms Full Details in Hindi
नोक्टूरिया के बारे में जानिए - फोटो : istock

क्यों होती है ये दिक्कत?

नोक्टूरिया एक मेडिकल टर्म है जिसके कई कारण हो सकते हैं। आपको कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण भी ये दिक्कत हो सकती है। विशेष रूप से मूत्रवर्धक दवाएं जो उच्च रक्तचाप, हार्ट फेलियर जैसी दिक्कतों में दी जाती हैं। इसके अलावा शराब और कैफीन युक्त पेय पदार्थ भी मूत्रवर्धक होते हैं, जिसका अर्थ है कि उन्हें पीने से आपके शरीर में अधिक मूत्र उत्पन्न होता है। इसलिए, अधिक मात्रा में शराब या कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से रात में जागना और पेशाब करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

अगर आपको इन आदतों में सुधार के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Frequent Urination in Night Causes and Symptoms Full Details in Hindi
शराब और कैफीन युक्त पेय का सेवन कम करें - फोटो : Pixabay
क्या इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है?

नोक्टूरिया कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लाइफस्टाइल में सामान्य से बदलाव करके आप इस तरह की दिक्कतों को कम कर सकते हैं। सोने जाने से 3-4 घंटे पहले आप जो भी पीते हैं उसे कम करने से आपको रात में बार-बार पेशाब जाने की समस्या में आराम मिल सकता है।  
  • शराब और कैफीन युक्त पेय का सेवन कम करें। 
  • अगर कुछ दवाइयों के कारण यह दिक्कत हो रही है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही दवाओं का सेवन कम या बंद करना चाहिए।
  • डायबिटीज और मानसिक स्वास्थ्य की कुछ समस्याओं के कारण भी ये परेशानी हो सकती है, इसे कंट्रोल करने का प्रयास करें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed