Medically reviewed by Dr. Deepak Mahavar
डॉ दीपक माहवर, श्वास रोग विशेषज्ञ
सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल, नागपुर
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एन.बी
अनुभव- 10 वर्ष
कई लोग ऐसे हैं जिन्हें कि कोरोना होने के बाद दोबारा कोरोना हो चुका है या लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि लोग सोच रहे हैं कि हमें एक बार कोरोना हो चुका है, ऐसे में हमें वापिस कोरोना होने की संभावनाएं अब कम ही हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं यदि पहली बार ध्यान नहीं रखा गया तो पूरी संभावना है कि यह फिर से हो जाए और इस बार ठीक होने में और भी अधिक समय लगे क्योंकि रोग-प्रतिरोधक क्षमता बहुत हद तक कम हो चुकी है। यदि कोरोना से ठीक होने के बाद आपने कुछ स्वस्थ आदतों को नहीं अपनाया तो संभव है कि छोटी- मोटी बीमारियां भी आपको होती रहें इसलिए अगली स्लाइड्स से जानिए कि स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कौनसे परिवर्तन करना होंगे।