फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stroke Risk: डाइट में फाइबर, 7% तक कम कर सकता है स्ट्रोक का खतरा, बचाव के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान

Sun, 27 Aug 2023 01:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Aug 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
fiber intake reduces stroke risk know how to prevent stroke in hindi
स्ट्रोक का बढ़ता खतरा - फोटो : Pixabay

स्ट्रोक, दुनियाभर में मृत्यु के बढ़ते जोखिम कारकों में से एक है, जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में स्ट्रोक से हर साल लगभग 1.40 लाख लोगों की मौत हो जाती है, यह लगभग 20 मौतों में से एक मौत के बराबर है। विशेषज्ञ कहते हैं, अमेरिका में हर 40 सेकंड में किसी को स्ट्रोक होता है, हर 4 मिनट में स्ट्रोक से एक की मौत हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इस बढ़ते खतरे से बचाव को लेकर उपाय करते रहना बहुत जरूरी है। 



डॉक्टर कहते हैं, स्ट्रोक तब होता है जब आपके मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है, इस स्थिति में कोशिकाएं मरने लगती हैं। स्ट्रोक लकवा के खतरे को भी बढ़ाने वाला हो सकता है। स्ट्रोक से बचाव के लिए प्रयास करते रहना जरूरी है। आइए जानते हैं कि इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

fiber intake reduces stroke risk know how to prevent stroke in hindi
फाइबर वाली चीजों के सेवन के लाभ - फोटो : istock

फाइबर कम करता है स्ट्रोक का जोखिम

आहार में फाइबर की अधिकता पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए बहुत आवश्यक मानी जाती है, आहार में इसकी मात्रा को बढ़ाकर स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दैनिक आहार में प्रत्येक 7 ग्राम अतिरिक्त फाइबर को शामिल करने से आपके स्ट्रोक का जोखिम 7% तक कम हो जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन लगभग 25 ग्राम की मात्रा में फाइबर की जरूरत होती है। नियमित रूप से इसके सेवन की मात्रा को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रखने में लाभ मिल सकता है।

आइए जानते हैं और किन उपायों का पालन करके स्ट्रोक से बचाव किया जा सकता है?

fiber intake reduces stroke risk know how to prevent stroke in hindi
हृदय गति में अनियमितता की समस्या - फोटो : istock

हृदय गति पर रखें ध्यान 

एट्रियल फिब्रिलेशन (एएफआईबी) अनियमित हृदय गति की समस्या है, जिसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना सभी लोगों के लिए जरूरी है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अगर आपको अक्सर ये समस्या बनी रहती है तो इसके स्ट्रोक होने की आशंका पांच गुना अधिक हो जाती है। यदि आपके दिल की धड़कन अक्सर तेज या अनियमित बनी रहती है तो इस बारे में समय रहते किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। इससे हार्ट अटैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fiber intake reduces stroke risk know how to prevent stroke in hindi
मोटापा होने के जोखिम - फोटो : iStock

मोटापा और ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

मोटापा या अधिक वजन की स्थिति भी स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर आप 4-5 किलो भी वजन कम कर सकते हैं तो इससे भी आप अपने जोखिमों को कम कर सकते हैं। अधिक वजन, हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को भी बढ़ा देती है और इसे स्ट्रोक के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक माना जाता है। 

यदि आपका रक्तचाप अक्सर बढ़ा हुआ रहता है तो इसके कारण भी स्ट्रोक हो सकता है।

विज्ञापन
fiber intake reduces stroke risk know how to prevent stroke in hindi
तनाव से होने वाली समस्याएं - फोटो : istock

ज्यादा तनाव की स्थिति भी खतरनाक

तनाव सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य की समस्या नहीं है, ये आपमें स्ट्रोक होने के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। तनाव की समस्या शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ाने वाली मानी जाती है, इससे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है। तनाव की स्थिति को स्ट्रोक के अलावा शरीर में कई प्रकार की और भी क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारक माना जाता है, इसे प्रबंधित करने के लिए प्रयास किया जाना जरूरी है।


--------------
स्रोत और संदर्भ
Eating more fiber may lower risk of first-time stroke


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed