फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: आहार में बढ़ाएं प्रोटीन की मात्रा, मांसपेशियों की मजबूती से भी बढ़कर हैं इसके कई स्वास्थ्य लाभ

Mon, 26 Jun 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Jun 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Evidence Based Health Benefits of Protein, protein helps immune system and muscle growth
प्रोटीन की आवश्यकता - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने और ठीक से काम करते रहने के लिए जिन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, प्रोटीन उनमें से एक है। आमतौर पर माना जाता रहा है कि प्रोटीन, मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने, मांसपेशियों की मरम्मत  करने के लिए जरूरी होता है, पर क्या आप जानते हैं कि इसके लाभ बस यहीं तक सीमित नहीं हैं। एनर्जी बढ़ाने से लेकर, प्रतिरक्षा प्रणाली और बालों की मजबूती तक के लिए भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को दैनिक आहार में प्रोटीन की मात्रा को शामिल करना सुनिश्चित करना चाहिए। कई अध्ययनों से पता चलता है कि उच्च-प्रोटीन वाले आहार से वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी लाभ होते हैं।

क्या आपको अपने आहार में पर्याप्त प्रोटीन मिल रहा है? 

Evidence Based Health Benefits of Protein, protein helps immune system and muscle growth
प्रोटीन से होने वाले लाभ - फोटो : istock

क्या कहते हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, हर उम्र के लोगों के लिए हर दिन प्रोटीन का सेवन करना महत्वपूर्ण है। दैनिक प्रोटीन का सेवन आपकी कोशिकाओं को अच्छे आकार में रखने में भूमिका निभाता है। प्रोटीन, अमीनो एसिड से बना होता है, जिसे आमतौर पर बिल्डिंग ब्लॉक्स के रूप में जाना जाता है, यही कारण है कि फिटनेस के शौकीन लोगो के लिए यह पोषक तत्व काफी पसंदीदा रहा है। हालांकि इसके लाभ यहीं तक ही सीमित नहीं हैं। प्रोटीन आपकी इम्युनिटी सिस्टम को ठीक रखने के लिए भी बहुत आवश्यक है।

Evidence Based Health Benefits of Protein, protein helps immune system and muscle growth
प्रोटीन से मजबूत होती है इम्युनिटी - फोटो : Pixabay

बेहतर इम्युनिटी के लिए आवश्यक

प्रोटीन अमीनो एसिड से बने होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाने में भूमिका निभाते हैं। ल्यूकोसाइट्स, साइटोकिन्स, फागोसाइट्स जैसी प्रतिरक्षा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए इसकी आवश्यकता होती है। इसके अलावा अमीनो एसिड आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण टी कोशिकाओं, बी कोशिकाओं और एंटीबॉडी को मजबूती देकर रोगजनकों से मुकाबले के लिए तैयार करते हैं। यानी कि अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Evidence Based Health Benefits of Protein, protein helps immune system and muscle growth
वजन कम करने में प्रोटीन के लाभ - फोटो : iStock

वजन को स्वस्थ रखने में मदद करती है प्रोटीन

चूंकि हाई-प्रोटीन वाले आहार मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और कैलोरी के अधिक सेवन की इच्छा को कम करता है, इसलिए यदि आप वजन कम करने के प्रयास में लगे हैं तो भी आहार में प्रोटीन की मात्रा को जरूर बढ़ाएं। एक अध्ययन में पाया गया कि अधिक वजन वाली जिन महिलाओं ने अपनी 30% कैलोरी प्रोटीन वाली चीजों से प्राप्त की उन्होंने 12 सप्ताह में  5 किलोग्राम तक वजन कम किया।

विज्ञापन
Evidence Based Health Benefits of Protein, protein helps immune system and muscle growth
प्रोटीन के लिए क्या खाएं? - फोटो : istock

कैसे प्राप्त करें प्रोटीन?

दैनिक आहार में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है, इनकी मदद से आप इसकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। लीन मीट, चिकन, अंडे, डेयरी उत्पाद ( दूध, दही, पनीर) आदि से आसानी से इसे प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा बादाम, मूंगफली, सोयाबीन में भी प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इन चीजों को आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed