शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना जरूरी है। मेटाबॉलिज्म, शरीर में होने वाली रासायनिक प्रक्रिया है जो आपके शरीर को काम करने की ऊर्जा प्रदान करती है। भोजन से पोषक तत्वों को उर्जा में बदलने का काम भी मेटाबॉलिज्म ही करती है। यही कारण है कि शरीर में होने वाले अधिकतर कार्य भी मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करते हैं।
Alert: आपकी ये गड़बड़ आदतें मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत नुकसानदायक, मोटापे का भी बढ़ सकता है खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक्टिव मेटाबॉलिज्म आपको अधिक कैलोरी बर्न करके वजन घटाने में मदद करती है। यह आपके रक्त शर्करा, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और रक्तचाप के स्तर का नियंत्रित रखकर शरीर में इसके संतुलन को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। जिसका मतलब है कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ और एक्टिव मेटाबॉलिज्म को आधार माना जा सकता है। हालांकि अगर आप स्वस्थ आदतों का पालन नहीं करते हैं तो इससे कई प्रकार की दिक्कतों के बढ़ने का खतरा हो सकता है। सभी उम्र के लोगों को इसपर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है।
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के हैं कई नुकसान
गतिहीन जीवनशैली यानी सेंडेंटरी लाइफस्टाइल कई प्रकार से सेहत के लिए हानिकारक है, इससे मेटाबॉलिज्म की समस्या बढ़ने का भी खतरा रहता है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है जिससे कैलोरी बर्न करना कठिन हो सकता है। यही कारण है कि दिन में अधिकतर समय बैठे रहने या फिर व्यायाम न करने वाले लोगों में वजन बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है।
अच्छी नींद जरूरी
संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना महत्वपूर्ण है। कम सोने से हृदय रोग, मधुमेह और अवसाद सहित तमाम प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अपर्याप्त नींद से आपकी मेटाबॉलिक दर भी कम होने लगती है जिससे वजन बढ़ने का जोखिम अधिक हो सकता है।समय पर न सोने से भी आपका नींद चक्र बाधित हो जाता है जिससे भोजन के पाचन से लेकर, शरीर पर अतिरिक्त फैट जमने तक की समस्या हो सकती है।
प्रोसेस्ड आहार भी नुकसानदायक
आहार को ठीक रखना संपूर्ण सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है। प्रोसेस्ड आहार का सेवन न सिर्फ डायबिटीज और फैट की समस्या बढ़ा देती है साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म पर भी नकारात्मक असर होने लगता है। प्रोसेस्ड आहार, हाई कैलोरी वाले होते हैं, इससे शरीर में अतिरिक्त फैट बढ़ने का खतरा भी होता है। वहीं मेटाबॉलिज्म पर होने वाले इसके दुष्प्रभावों के कारण आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।