फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ज्यादा मीठी चीजें सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, कई और भी गंभीर बीमारियों का बन सकती हैं कारण

Sat, 24 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Eating Too Much Sugar Causes Serious Problems Know Harmful Effects, all you need to know
ज्यादा मीठी चीजों हो सकती हैं नुकसानदायक - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विशेषज्ञ, सभी लोगों को आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं, इसमें बरती गई लापरवाही कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है। अध्ययनों में ज्यादा मीठी चीजों को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया गया है। आमतौर पर माना जाता है कि अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजों का सेवन करने वालों में डायबिटीज का जोखिम अधिक होता है, पर क्या आप जानते हैं कि चीनी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं हृदय रोगों और कैंसर जैसी समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ा देती है। यही कारण है कि विशेषज्ञ कम मात्रा में ही चीनी के सेवन की सलाह देते हैं।



अगर आप भी ज्यादा मीठा खाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए, इससे कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। सॉस से लेकर पीनट बटर तक, ऐडेड शुगर वाली चीजें सेहत के लिए समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी का अधिक सेवन मोटापे और कई क्रोनिक बीमारियों, जैसे टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा देता है। इसकी मात्रा को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि चीनी का अधिक सेवन किस प्रकार की समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है?

Eating Too Much Sugar Causes Serious Problems Know Harmful Effects, all you need to know
ज्यादा मीठी चीजें बढ़ा सकती हैं वजन - फोटो : Pixabay

मोटापे का बढ़ जाता है खतरा

अधिक वजन या मोटापे की स्थिति को कई गंभीर रोगों का कारण माना जाता है, ऐसे में यदि आप अधिक मीठा खाने के शौकीन हैं तो अलर्ट हो जाएं। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि ऐडेड शुगर वाली चीजें वजन बढ़ने का कारण हो सकती हैं। मीठे पेय जैसे सोडा, जूस और मीठी चाय में फ्रुक्टोज की अधिकता होती है जो खाने की इच्छा को बढ़ा देती जाती है। यह स्थिति तेजी से वजन बढ़ने की समस्या का कारण बन सकती है। मोटापा ग्रस्त लोगों में हृदय रोगों का खतरा अधिक होता है।

Eating Too Much Sugar Causes Serious Problems Know Harmful Effects, all you need to know
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : istock

हृदय रोगों की बढ़ सकती है समस्या

हाई-शुगर डाइट को कई बीमारियों के बढ़ते जोखिम से जोड़कर देखा जाता रहा है जिसमें हृदय रोग भी शामिल हैं। शोध में पाया गया है कि अधिक मात्रा में चीनी वाले आहार मोटापा और सूजन के साथ-साथ हाई ट्राइग्लिसराइड्स, रक्त शर्करा और रक्तचाप का स्तर बढ़ा सकते हैं,  ये सभी हृदय रोग के जोखिम कारक हैं। इसके अतिरिक्त, अधिक चीनी का सेवन, विशेष रूप से मीठे पेय से एथेरोस्क्लेरोसिस का भी खतरा होता है जो धमनियों को अवरुद्ध करने वाली समस्या के तौर पर जानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating Too Much Sugar Causes Serious Problems Know Harmful Effects, all you need to know
त्वचा विकारों की समस्या - फोटो : istock

त्वचा पर हो सकते हैं दुष्प्रभाव

अधिक चीनी वाली चीजें त्वचा संबंधी विकारों जैसे मुंहासे या दाने निकलने का भी कारण बन सकती हैं। रिफाइंड कार्ब्स वाले आहार से भी इस तरह की समस्याओं का जोखिम रहता है। इसके अलावा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ रक्त शर्करा को  तेज़ी से बढ़ाते हैं, इससे इंसुलिन के स्तर में भी वृद्धि हो सकती है। इस स्थिति के कारण भी दाने और मंहासे होने का खतरा अधिक रहता है।

विज्ञापन
Eating Too Much Sugar Causes Serious Problems Know Harmful Effects, all you need to know
मीठी चीजें हो सकती हैं कैंसर कारक - फोटो : Pixabay

कैंसर का भी हो सकता है जोखिम

शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजें खाने से कुछ प्रकार के कैंसर के विकसित होने का भी खतरा बढ़ सकता है। मीठे खाद्य और पेय पदार्थ मोटापे का कारण बनते हैं जो कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली स्थिति है। इसके अलावा अधिक चीनी वाले आहार से शरीर में इंफ्लामेशन हो सकता है और ये इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बन सकता है, ये दोनों कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं।




--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed