फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Diet: दुनियाभर में बढ़ रही है इस तरह के डाइट की आदत, डायबिटीज-कैंसर में इसे पाया गया है बेहद फायदेमंद

Sun, 04 Sep 2022 05:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Sep 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Eating a plant-based diet improves overall health, beneficial in cancer and heart disease
पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ - फोटो : Istock

आहार को स्वस्थ और पौष्टिक रखकर ही शरीर के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जा सकता है। अध्ययन भी इस बात को प्रमाणित करते हैं कि हम जिस तरह के आहार का सेवन करते हैं, सेहत पर उसका सीधा प्रभाव होता है। तेजी से बढ़ रही कई गंभीर प्रकार की बीमारियों के लिए भी आहार में गड़बड़ी को प्रमुख कारक के तौर पर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए हमें उन चीजों के सेवन पर विशेष जोर देना चाहिए जिससे शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति हो जाए।



पश्चिमी देशों में इसी बात को ध्यान रखते हुए आहार में बड़ा बदलाव किया गया है, ज्यादातर देशों में पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों का सेवन पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है।

यह नेशनल न्यूट्रिशन वीक चल रहा है। आइए जानते हैं कि आहार में पौधों पर आधारित चीजों को शामिल करके हम किस प्रकार से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं? इस बारे में हुए अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर हम सभी इस तरह के आहार के सेवन की आदत बना लेते हैं, तो इससे कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ शरीर को किस प्रकार से लाभ दे सकते हैं?

Eating a plant-based diet improves overall health, beneficial in cancer and heart disease
प्लांट बेस्ड डाइट के फायदे - फोटो : iStock

प्लांट बेस्ड डाइट के बारे में जानिए

आहार विशेषज्ञ डॉ गरिमा चौधरी बताती हैं, प्लांट बेस्ड डाइट यानि कि पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों के सेवन पर वर्षों से जोर दिया जाता रहा है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि प्लांट-बेस्ड डाइट का मतलब यह नहीं है कि आप मीट-मछली नहीं खा सकते।

पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों से मतलब है कि आपके भोजन में ज्यादातर चीजें पौधों पर आधारित हों जैसे कि सब्जियां, साबुत अनाज और फल, सलाद आदि। अपनी प्लेट का दो-तिहाई हिस्सा इन पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों से भरें। शेष एक तिहाई में अगर आप चाहें तो अंडे, मछली या अन्य चीजों को शामिल कर सकते हैं।  आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

Eating a plant-based diet improves overall health, beneficial in cancer and heart disease
स्वस्थ आहार का सेवन बहुत आवश्यक - फोटो : Pixabay

पौधों वाले आहार में होता है भरपूर फाइबर

पौधे पर आधारित आहार फाइबर से भरपूर होते हैं। फाइबर वाली चीजों का सेवन करना आपके पाचन को ठीक रखने के साथ ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है। पौधे पर आधारित आहार खाने से आपकी आंतें भी स्वास्थ रहती हैं, जिससे आप भोजन से पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित कर सकते हैं। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में भी काफी मददगार माने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating a plant-based diet improves overall health, beneficial in cancer and heart disease
प्लांट बेस्ड डाइट की बढ़ती मांग (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

कई तरह की बीमारियों में लाभकारी

प्लांट बेस्ड डाइट में मौजूद फाइबर, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में सहायक होता है। इसके अलावा इनमें प्रोटीन जैसे कई प्रकार के अन्य पोषक तत्वों की भी भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। ऐसे में इस तरह के आहार, बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद करते हैं। अध्ययनों में पौधे पर आधारित आहार हृदय रोग, स्ट्रोक, मधुमेह और कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी कारगर पाए गए हैं। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed