फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Donald Trump: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए 'जान से खेल' रहे हैं ट्रंप? हालिया इंटरव्यू ने उठाए कई गंभीर सवाल

Sat, 03 Jan 2026 02:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Jan 2026 02:04 PM IST
सार

  • द वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करते हुए, ट्रंप ने खुलासा किया है कि वह अपने डॉक्टरों की सलाह से कहीं ज्यादा मात्रा में एस्पिरिन दवा रोजाना ले रहे हैं।
  •  डॉक्टरों ने उनसे एस्पिरिन की खुराक कम करने के लिए कहा है, लेकिन वह अपनी बात पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
donald trump confirms that he takes a high daily dose of aspirin know why it is dangerous
सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? - फोटो : Amarujala.com

Donald Trump Aspirin: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी ट्रंप बड़े मुखर रहे हैं। आपको सितंबर 2025 की वो प्रेस कॉन्फ्रेंस याद है जिसमें उन्होंने गर्भावस्था में पैरासिटामोल न लेने की सलाह दी थी? ट्रंप ने कहा था कि इस दवा में इस्तेमाल किए जाने वाले सक्रिय घटक से बच्चों को ऑटिज्म का खतरा हो सकता है। ये काफी समय तक चर्चा में रहा, हालांकि बाद में विशेषज्ञों की टीम ने अध्ययन के आधार पर स्पष्ट किया था गर्भावस्था में पैरासिटामोल लेने से बच्चों में ऑटिज्म या एडीएचडी जैसी बीमारी होने के खतरे के बीच कोई ठोस संबंध नहीं मिला है।



अब ट्रंप का एक और इंटरव्यू इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है जिसमें वह एस्पिरिन दवा को लेकर बात कर रहे हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करते हुए, ट्रंप ने खुलासा किया है कि वह अपने डॉक्टरों की सलाह से कहीं ज्यादा मात्रा में रोजाना एस्पिरिन दवा ले रहे हैं। ट्रंप कहते हैं, ये एक ऐसी आदत हैं कि जो मैं दो दशकों से ज्यादा समय से पालन कर रहा हूं। 

अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर ये एस्पिरिन दवा क्या है, किस काम आती है और इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल करना सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है?

donald trump confirms that he takes a high daily dose of aspirin know why it is dangerous
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ले रहे हैं जरूरत से ज्यादा एस्प्रिन दवा - फोटो : एएनआई (फाइल)

पहले जान लीजिए क्या कहा ट्रंप ने?

वॉल स्ट्रीट जर्नल से एक बातचीत के दौरान ट्रंप ने बताया कि डॉक्टरों ने उनसे एस्पिरिन की खुराक कम करने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी बात पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, "मैं थोड़ा अंधविश्वासी हूं। मैं वर्षों से एस्पिरिन लेता आ रहा हूं और ये मेरे लिए फायदेमंद रहा है तो मैं इस रूटीन में बदलाव नहीं करना चाहता। 

राष्ट्रपति ने ये भी बताया कि डॉक्टर चेतावनी देते रहे हैं कि इससे रक्तस्राव हो सकता है और त्वचा पर नीले निशान हो सकते हैं। 

ट्रंप ने अपने तर्क को साफ शब्दों में बताया कि उनका मानना है कि एस्पिरिन खून को पतला करने और उनके दिल पर बोझ कम करने में मदद करती है। मैं नहीं चाहता कि मेरे दिल में गाढ़ा खून बहे।मैं चाहता हूं कि मेरे दिल में अच्छा, पतला खून बहे।

donald trump confirms that he takes a high daily dose of aspirin know why it is dangerous
दवा का ओवरडोज हो सकता है खतरनाक - फोटो : Freepik

क्या कहते हैं ट्रंप के डॉक्टर?

एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप के डॉक्टर, नेवी कैप्टन सीन बारबाबेला ने बताया कि राष्ट्रपति "कार्डियक प्रिवेंशन" के उपाय के तौर पर हर दिन 325 मिलीग्राम एस्पिरिन लेते हैं, जो आमतौर पर दी जाने वाली खुराक (81 मिलीग्राम) से चार गुना ज्यादा है। 1 जनवरी, 2026 को पब्लिश हुए इस इंटरव्यू में उनके मेडिकल चेकअप, अजीबोगरीब आदतों और रोजाना एस्पिरिन लेने की आदत के बारे में बताया गया है। 

गौरतलब है कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन इस दवा को डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेने की सलाह देता है, जो आपके ब्लड टेस्ट और लाइफस्टाइल के हिसाब से तय होती है। हालांकि, ट्रंप जिस तरह से दवा का ओवरडोज कर रहे हैं उससे सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
donald trump confirms that he takes a high daily dose of aspirin know why it is dangerous
एस्पिरिन दवा का क्या इस्तेमाल है - फोटो : Adobe Stock Images

एस्पिरिन दवा के बारे में जान लीजिए

एस्पिरिन एक तरह की नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है जिसे हल्के से मध्यम तरह के दर्द, सूजन या गठिया के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये खून को पतला करती है और गाढ़ा होने से बचाती है, ऐसे में इसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक या खून के थक्के बनने के जोखिमों को भी कम करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

बच्चों के लिए इस दवा के इस्तेमाल को लेकर विशेषज्ञ हमेशा डॉक्टरी सलाह और पूरी जांच की सलाह देते हैं। 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में इसके गंभीर रिएक्शन हो सकते हैं और उन्हें कम डोज लेने की सलाह दी जाती रही है।

विज्ञापन
donald trump confirms that he takes a high daily dose of aspirin know why it is dangerous
दवाओं का ओवरडोज हो सकता है खतरनाक - फोटो : Freepik.com

ज्यादा मात्रा में एस्पिरिन लेने से क्या दिक्कतें होती हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार इस दवा के ओवरडोज से कई तरह के गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं। कुछ मामलों में इसके जानलेवा दुष्प्रभावों का भी खतरा हो सकता है।

एस्पिरिन दवा के कारण कुछ लोगों में एलर्जिक रिएक्शन जैसे त्वचा पर चकत्ते, खुजली, पित्ती, चेहरे, होंठ, जीभ या गले में सूजन हो सकती है। इसके अलावा चूंकि ये दवा खून को पतला करती है, ऐसे में इसकी अधिक मात्रा खून को बहुत पतला कर सकती है जिससे रक्तस्राव को जोखिम रहता है। इससे त्वचा पर छोटे लाल या बैंगनी धब्बे हो सकते हैं। सुनने की क्षमता में भी कमी होने का जोखिम रहता है।

एस्पिरिन दवा के कारण लिम्फ नोड्स में सूजन के साथ किडनी और लिवर इंजरी का भी जोखिम रहता है। लिवर और किडनी डैमेज होने से जान भी जा सकती है।

एस्पिरिन के ओवरडोज से खून खतरनाक तरीके से एसिडिक हो सकता है, जिससे शरीर के सामान्य कामकाज में रुकावट आ सकती है। इससे फेफड़ों में फ्लूइड जमा हो सकता है, जिससे सांस लेने में मुश्किल हो सकती है। यह शरीर का तापमान बढ़ा सकता है और दिल, किडनी और दूसरे अंगों को फेल कर सकता है।



-------------
स्रोत
As Signs of Aging Emerge, Trump Responds With Defiance


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed