{"_id":"6a1550f9aa15122d07071deb","slug":"dirty-cooler-health-risks-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Health Risks: कूलर इस्तेमाल करने वाले सावधान! एक गलती पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा सकती है","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Cooler Health Risks: कूलर इस्तेमाल करने वाले सावधान! एक गलती पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा सकती है
Tue, 26 May 2026 08:03 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 26 May 2026 08:03 PM IST
सार
Dirty Cooler Health Risks: अगर आप भी हर रोज कूलर में सोते हैं तो ये खबर आपके लिए खास होने वाली है। यहां हम आपको बताएंगे कि आपकी एक गलती किस तरह से आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है।
विज्ञापन
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह
- फोटो : AI
Dirty Cooler Health Risks: गर्मी के मौसम में कूलर का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है, क्योंकि यह सस्ते और आसान तरीके से ठंडी हवा देने का काम करता है। लेकिन कई बार लोग कूलर की नियमित सफाई पर ध्यान नहीं देते, जिससे यह आराम देने की जगह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बन सकता है।
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह
- फोटो : Adobe Stock
गंदे कूलर पैड्स से होने वाले नुकसान
1. सांस की समस्याएं
1. सांस की समस्याएं
- कूलर के गंदे पैड्स में धूल, मिट्टी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो हवा के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
- इससे खांसी, जुकाम, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
- लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने से फेफड़ों पर भी असर पड़ सकता है।
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह
- फोटो : एडोव
2. एलर्जी का खतरा
- गंदे कूलर पैड्स में फंगस और मोल्ड तेजी से विकसित हो सकते हैं।
- यह त्वचा और आंखों में जलन, खुजली और एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकते हैं।
- जिन लोगों को पहले से एलर्जी की समस्या होती है, उनके लिए यह स्थिति और भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह
- फोटो : एआई जनरेटेड
3. बदबू और खराब हवा
- अगर कूलर की सफाई लंबे समय तक न की जाए तो उसमें से निकलने वाली हवा में एक अजीब सी बदबू आने लगती है।
- यह बदबू कमरे के वातावरण को अस्वस्थ बनाती है और सिरदर्द या बेचैनी का कारण भी बन सकती है।
विज्ञापन
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह
- फोटो : AI
4. संक्रमण का खतरा
- गंदे पानी और दूषित पैड्स के कारण कूलर में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं।
- यह हवा के माध्यम से शरीर में प्रवेश करके संक्रमण का कारण बन सकते हैं, जिससे बुखार और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।