बहुत सारे लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या डायबिटीज जेंडर के अनुसार अपना काम करता है? इस सवाल का जवाब है, हाँ। एपिडेमियोलॉजी (महामारी विज्ञान) में यह बात सामने आई है कि दोनों ही समूह में इसके पूर्ण नियंत्रण और बार-बार होने वाली समस्याओं में अंतर पाया जाता है। महिलाओं तथा पुरुषों में एक तरफ सांस्कृतिक, पर्यावरण संबंधी तथा जीवनशैली से जुड़े कारण अंतर की वजह बनते हैं तो वहीं दूसरी तरफ अनुवांशिक तथा हॉर्मोन से जुड़े कारक इसकी वजह बनते हैं। टी2डीएम की समस्या कम उम्र में ही काफी आम हो गयी है। पुरुषों में बॉडी मास इंडेक्स, जबकि महिलाओं में मोटापा खतरे का मुख्य कारण बनता है। अगली स्लाइड्स में आरएनटी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर की डॉ मोना डिंगरा से जानिए महिलाओं और पुरुषों में होने वाले डायबिटीज का अंतर।
महिलाओं और पुरुषों में होता है अलग-अलग तरह का डायबिटीज, ये होते हैं लक्षण
महिलाओं में सही तरीके से नहीं होता ग्लूकोज का नियंत्रण
कई सारे वैज्ञानिक अध्ययनों में यह बात सामने आयी है कि हर उम्र की महिलाओं में ग्लूकोज का नियंत्रण सही तरीके से नहीं होता, क्योंकि अपने परिवार की देखभाल करते हुए वे अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। वहीं दूसरी तरफ कामकाजी महिलाएँ, सही तरीके से उपचार नहीं करवातीं और एक अस्वस्थ लाइफस्टाइल जीती हैं।
महिलाओं को लगने लगता है बोझ
डायबिटीज का सामना करने में महिलाएँ ज्यादा परेशान हो जाती हैं। उन्हें अपनी अन्य जिम्मेदारियों, करियर और परिवार के बीच यह एक अतिरिक्त बोझ की तरह महसूस होता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को डायबिटीज की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा चार गुना ज्यादा होता है, जो कि पुरुषों में यह सिर्फ दोगुना है।
गर्भावस्था के दौरान आती हैं समस्याएं
महिलाओं में साथ ही डायबिटीज से जुड़ी अन्य परेशानियाँ जैसे कि अंधापन, किडनी संबंधी बीमारियाँ और डिप्रेशन का खतरा ज्यादा होता है। गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज से लड़ना और भी कठिन हो जाता है, जिससे माँ और बच्चा दोनों प्रभावित होते हैं। टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं में खानपान से जुड़ी गड़बड़ियां पाई जातीं हैं, जो आमतौर पर पुरुषों में नहीं पाई जातीं।
डॉक्टर के पास नहीं जाते पुरुष
महिलाओं की तुलना में ज्यादातर पुरुषों में बीमारी का पता ही नहीं चल पाता, क्योंकि वे डॉक्टर के पास जाने से कतराते हैं। आमतौर पर वे अपने बीमार होने की बात मानने के लिये तैयार ही नहीं होते। कई सारे वैज्ञानिक अध्ययनों में यह बात सामने आयी है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में डायबिटीज टाइप 1 और टाइप 2 दोनों ही ज्यादा पाए जाते हैं।