फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीजों को जरूर करना चाहिए इस चीज का सेवन, मिल सकते हैं कई फायदे

Tue, 19 Jan 2021 12:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Jan 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Diabetes patients can benefit from the use of coriander
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वस्थ शरीर के लिए सबसे जरूरी है अच्छा खानपान। अगर हम हेल्दी खाना खाएंगे तभी तो हम बीमारियों से कोसों दूर रह पाएंगे। क्या आप जानते हैं इसमें हमारी मदद हरा धनिया भी कर सकता है। जी हां! सब्जियों के ऊपर सजावट करनी हो या फिर खाने का स्वाद बढ़ाना हो। हर एक चीज में हरे धनिए का अहम रोल होता है। लेकिन इसके साथ ही धनिया हमें डायबिटीज यानी मधुमेह जैसी बीमारियों में काफी राहत देने का काम करता है। धनिए को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद गुणकारी माना गया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Diabetes patients can benefit from the use of coriander
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दरअसल, डायबिटीज का शिकार सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी शिकार हो रहे हैं, और इनके पीछे हमारा समय से खाना न खाना, अच्छे से नींद न लेना आदि कारण जिम्मेदार हैं। वहीं, सर्दियों का मौसम आते ही डायबिटीज की समस्या में काफी दिक्कतें होना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आपकी मदद धनिया कर सकता है। धनिया एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स महज 33 होता है। यहां आपको बता दें कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को मापने का पैमाना है।

Diabetes patients can benefit from the use of coriander
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

धनिए में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो हमारे बल्ड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। धनिए में अच्छी मात्रा में एंटी फंगल, एटीडिटॉक्सी गुण, एंटीसैप्टिक, कैल्शियम, आयरन, कैरोटीन, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन- सी पाया जाता है। हमारे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी धनिया काफी मदद करता है। इसलिए भोजन में धनिए के सेवन की सलाह दी जाती है, ताकि इसका लाभ हमारे शरीर को मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes patients can benefit from the use of coriander
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

धनिया कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से बल्ड शुगर कंट्रोल होने में मदद मिलती है और साथ ही ये हमारे वजन को कम करने में भी काफी कारगर माना जाता है। यही नहीं, शरीर में खून की कमी हो, खुजली हो, थायरॉइड आदि समस्याओं में ये हमारी काफी मदद कर सकता है। हमारे शरीर को कई अन्य तरह से भी लाभ देने के लिए धनिया जाना जाता है। गर्मी हो या फिर सर्दी हर मौसम में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
Diabetes patients can benefit from the use of coriander
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आप धनिए के बीज का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए पहले रातभर पानी में थोड़े धनिए के बीज को भिगोकर रख दें, और फिर अगली सुबह इस पानी का सेवन करें। लगभग एक सप्ताह तक ऐसा करने से आपको अपनी डायबिटीज में काफी फर्क नजर आ सकता है। इसके अलावा धनिए के हरे पत्तों की चटनी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। डायबिटिज के मरीजों के लिए तो ये काफी फायदेमंद होती है। ये इंसुलिन को बढ़ताी है और रक्त का ग्लूकोज स्तर कम करने में मदद करती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed