फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: नाश्ते में इन चीजों को जरूर शामिल करें डायबिटीज के मरीज, शुगर कंट्रोल करने में मिलती है मदद

Sat, 07 Aug 2021 09:14 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 07 Aug 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Diabetes diet plan people must include these things in breakfast to control sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Saurabh Mayank 



डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक  
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल 
डिग्री- एमडी (मेडिसिन) 


डायबिटीज यानी मधुमेह एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। पिछले कुछ सालों में यह एक ऐसी बीमारी के रूप में उभरी है, जो बहुत तेजी से बच्चों से लेकर युवाओं को अपना निशाना बना रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनियाभर में इस समय 42 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। दरअसल, डायबिटीज से पीड़ित मरीजों में शुगर का स्तर बहुत बढ़ जाता है और इसलिए यह जानलेवा हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को हार्ट अटैक और स्ट्रोक हो सकता है। इसके साथ ही डायबिटीज की वजह से लोगों को किडनी फेल और पैरों के निष्क्रिय होने जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए इस बीमारी में खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़े नहीं, बल्कि नियंत्रण में रहे। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को नाश्ते में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिले। 

Diabetes diet plan people must include these things in breakfast to control sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडा 

  • डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने नाश्ते में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जबकि कैलोरी बेहद ही कम होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अंडे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स इतना कम होता है कि इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है। दरअसल, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर पर कम प्रभाव डालता है। 
Diabetes diet plan people must include these things in breakfast to control sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चिया सीड्स 

  • डायबिटीज में चिया सीड्स को बहुत ही उपयोगी माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से सुबह नाश्ते में इसका सेवन करें, तो शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes diet plan people must include these things in breakfast to control sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दलिया 

  • दलिया में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और हड्डियों को भी मजबूत करता है। 
विज्ञापन
Diabetes diet plan people must include these things in breakfast to control sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन चीजों के सेवन से भी ब्लड शुगर रहता है नियंत्रित

  • अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो सीमित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट खाएं और फाइबर युक्त आहार अधिक मात्रा में खाएं। इससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहेगा। आप अपने आहार में फूलगोभी, पालक, ब्रोकली, सरसों का साग, गाजर, मटर और काजू, बादाम, पिस्ता आदि को शामिल कर सकते हैं। 

नोट: डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से एमडी (मेडिसिन) पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने 2डी इकोकार्डियोग्राफी में फेलोशिप भी पूरी की है। डॉ. सौरभ को मेदांता अस्पताल, लखनऊ में काम करने का पूर्व अनुभव है। उन्हें क्रिटिकल केयर, इंटरनल मेडिसिन और डायबेटोलॉजी में दक्षता हासिल है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed