फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: डायबिटीज के शिकार हैं तो भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां, वरना शुगर कंट्रोल करना हो जाएगा मुश्किल

Tue, 10 Sep 2024 09:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 10 Sep 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
diabetes control tips in hindi know what not to do when you are diabetic
डायबिटीज का खतरा - फोटो : istock

डायबिटीज वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग इसका शिकार हो सकते हैं। यही कारण है कि कम उम्र से इसकी रोकथाम और बचाव को लेकर सावधानी बरतते रहना जरूरी है।



डॉक्टर कहते हैं, ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए लाइफस्टाइल और आहार दोनों को ठीक रखना जरूरी माना जाता है। आहार की इसमें विशेष भूमिका होती है। आप क्या खाते हैं और क्या नहीं इसका सीधा असर आपके शुगर के स्तर पर पड़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज ऐसी बीमारी है जिसका सही प्रबंधन आपके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है। इसमें बरती गई किसी भी तरह की लापरवाही से कई अन्य जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। जो लोग मधुमेह के शिकार हैं या जिनमें इसका जोखिम हो सकता है उन्हें कुछ बातों को लेकर खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

diabetes control tips in hindi know what not to do when you are diabetic
डायबिटीज कंट्रोल टिप्स - फोटो : istock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

लखनऊ स्थित अस्पताल में मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक अरुण बताते हैं, कई आदतें ऐसी हैं जो डायबिटीज की स्थिति को और खराब कर सकती हैं। ज्यादातर लोग इससे अनजान होते हैं। मधुमेह में क्या नहीं करना चाहिए इस बारे में जानकारी और उपायों का गंभीरता से पालन करना आपको गंभीर खतरों से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

डायबिटीज में चिकित्सक के नियमित परामर्श की जरूरत होती है। रक्त शुगर के स्तर की नियमित जांच न कराना और आवश्यक दवाओं को न लेना समस्या को बढ़ा सकती है। इसके अलावा दिनचर्या की कुछ बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

diabetes control tips in hindi know what not to do when you are diabetic
मधुमेह में क्या खाएं - फोटो : istock

सिर्फ चीनी ही नहीं ये चीजें भी नुकसानदायक

चीनी से बनी चीजें ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती हैं। डायबिटीज में मीठी चीजों से परहेज करना जरूरी है। पर सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। ज्यादातर लोग अनजान होते हैं कि फास्ट फूड, जैसे बर्गर, पिज्जा, और प्रोसेस्ड स्नैक्स में अत्यधिक मात्रा में वसा और शर्करा होती है, जो शुगर को असामान्य रूप से बढ़ा सकती है। अगर आप इन चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो भी मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है। डायबिटीज रोगियों को समय पर भोजन की आदत बनाना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes control tips in hindi know what not to do when you are diabetic
नियमित योग-व्यायाम जरूरी - फोटो : istock

व्यायाम न करने की आदत नुकसानदायक

शारीरिक गतिविधि की कमी डायबिटीज के प्रबंधन को मुश्किल बना देती है। नियमित व्यायाम से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और ब्लड शुगर बेहतर तरीके से नियंत्रित होता है। व्यायाम न करना डायबिटीज की जटिलताओं को बढ़ा सकती है। आपको डायबिटीज हो या न हो फिर भी नियमित रूप से 30 मिनट व्यायाम की आदत जरूर बनाएं।

व्यायाम से वजन भी कंट्रोल रहता है। अधिक वजन होने से मधुमेह का जोखिम भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
diabetes control tips in hindi know what not to do when you are diabetic
ज्यादा तनाव के नुकसान - फोटो : istock

ज्यादा स्ट्रेस (तनाव) ठीक नहीं

अत्यधिक तनाव लेने की आदत भी डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदायक है, इससे भी ब्लड शुगर बढ़ सकता है। तनाव की स्थिति में शरीर में स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) का स्तर बढ़ जाता है, जो इंसुलिन की प्रभावशीलता को कम करता है। इसलिए तनाव कम करने के उपाय जैसे योग, ध्यान, और सही नींद लेना महत्वपूर्ण है। अच्छी और पर्याप्त नींद तनाव और डायबिटीज दोनों को कंट्रोल रखने का तरीका हो सकती है। 


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed