{"_id":"60a7a89e8ebc3e75177255da","slug":"coronavirus-update-corona-patient-should-keep-these-things-in-his-home-isolation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: कोरोना से हो गए हैं संक्रमित, तो होम आइसोलेशन में ये चीजें साथ रखना बेहद जरूरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: कोरोना से हो गए हैं संक्रमित, तो होम आइसोलेशन में ये चीजें साथ रखना बेहद जरूरी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 21 May 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉ उत्कर्ष वी अग्रवाल
उजाला सिग्नस के मेडिकल डायरेक्टर
Medically Reviewed by Dr. Utkarsh V. Aggarwal
कोरोना की दूसरी लहर में ये वायरस इतना खतरनाक हो गया है कि इसकी चपेट में हर दिन लोग आ रहे हैं, जिसकी वजह से कई मरीजों को अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ रहा है। हालांकि, डॉक्टर मानते हैं कि कोरोना से संक्रमित हुए लोगों में से लगभग 90 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ठीक हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जिन लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। इसकी जगह पर ये लोग डॉक्टर की सलाह से घर पर ही ठीक हो सकते हैं। ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका होम आइसोलेशन के दौरान आपके पास होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
क्या होता है होम आइसोलेशन में?
होम आइसोलेशन मतलब कि कोरोना मरीज को घर के एक कमरे में ही रहना है, और डॉक्टर्स के परामर्श अनुसार ही उसका इलाज घर पर ही चलता है। इस दौरान घर के बाकी लोग खुद को मरीज से अलग कर लेते हैं, ताकि वो इस वायरस की चपेट में न आ जाए। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी जरूरी प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का सही से पालन करना चाहिए, ताकि आप जल्द से जल्द ठीक हो पाएं।
-जो लोग कोरोना से संक्रमित तो हैं, लेकिन उनमें इसके लक्षण हल्के हैं
-60 साल से कम उम्र के स्वस्थ लोग और बिना किसी गंभीर बीमारी वाले लोग
-अगर आपकी कोरोना जांच रिपोर्ट आने में समय लग रहा है, तो भी आपको खुद को होम आइसोलेशन में रखना चाहिए
-जिन लोगों को डॉक्टर होम आइसोलेशन के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या-क्या रखें पास में?
-सर्जिकल मास्क और फेस शील्ड
-थर्मामीटर
-ऑक्सीमीटर
-सैनिटाइजर
-ग्लव्स
-रोज पहनने और बदलने वाले कपड़े
-ब्लड शुगर मापने के लिए मशीन
-स्टीमर और नेजल स्प्रे
-खाने के बर्तन अपने अलग रखें
-डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कितने दिन जरूरी होम आइसोलेशन में?
वहीं, जब किसी व्यक्ति की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, और जब डॉक्टर उसे कहते हैं तभी वो व्यक्ति होम आइसोलेशन में रह सकता है। ऐसे में कोरोना से पीड़ित मरीज को 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना पड़ता है और लगातार डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए। हालांकि, इस दौरान मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आना जरूरी है, नहीं तो ये दिन आगे भी बढ़ सकते हैं।
नोट: यह लेख उजाला सिग्नस के मेडिकल डायरेक्टर डॉ उत्कर्ष वी. अग्रवाल से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।