फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा: BF.7 की गंभीरता कम, फिर चीन में क्यों बिगड़े हालात? एक रिपोर्ट ने कई देशों की बढ़ा दी चिंता

Thu, 29 Dec 2022 12:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Dec 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 news and updates in hindi, china vaccine low efficacy becoming problem for world
चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ा - फोटो : Twitter

चीन में कोरोना संक्रमण के अचानक बढ़े मामले वैश्विक चिंता का कारण बने हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हालिया रिपोर्ट में सभी देशों को अलर्ट करते हुए बचाव के उपायों को तेज करने की सलाह दी है। चीन में कोरोना के संक्रमण के लिए अति-संक्रामक ओमिक्रॉन BF.7 वैरिएंट को प्रमुख कारण माना जा रहा है। 



शोध बताते हैं कि इस वैरिएंट की संक्रामकता दर भले ही अधिक है पर इससे गंभीर रोग का खतरा कम है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि फिर चीन में इतनी तेजी से हालात गंभीर रूप क्यों लेते जा रहे हैं? हल्के लक्षणों वाला यह वैरिएंट चीन में इतना गंभीर क्यों साबित हो रहा है? इस सवाल को लेकर
विशेषज्ञों की टीम ने बड़ा दावा किया है।

Covid-19 news and updates in hindi, china vaccine low efficacy becoming problem for world
चीन में वैक्सीन की प्रभाविकता काफी कम - फोटो : istock

तिब्बत प्रेस का बड़ा खुलासा

इस संबंध में तिब्बत प्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के लोगों को दी गई वैक्सीन की प्रभावशीलता काफी कम देखी जा रही है, इस वजह से यहां संक्रमण की स्थिति में ओमिक्रॉन जैसे हल्के वैरिएंट के कारण भी लोगों को गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल चीन में ज्यादातर संक्रमितों में निम्न स्तर की एंटीबॉडीज देखी जी रही है, इसके कारण यहां न सिर्फ संक्रमण का खतरा बढ़ा है साथ ही लोगों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी देखी जा रही है।

विशेषज्ञों ने चेताया है कि जिन देशों ने चीन की वैक्सीन को अपने यहां प्रयोग किया है उन्हें भी अलर्ट रहने और लोगों की प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए उपाय करने की आवश्यकता है।

Covid-19 news and updates in hindi, china vaccine low efficacy becoming problem for world
चीन के वैक्सीन ज्यादा असरदार नहीं - फोटो : iStock

चीनी टीकों की प्रभावशीलता बेहद कम, साइड इफेक्ट्स का भी जोखिम

तिब्बत प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है, चीनी टीकों की प्रभावशीलता कम होने के कारण यहां लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम देखी जा रही है, यही कारण है कि यहां संक्रमण इतनी गंभीर रूप ले रहा है। जिन देशों में चीनी टीके लगाए गए हैं, वहां के  लोगों की भी प्रतिरक्षा पर प्रश्नचिन्ह है, वहां भी संक्रमण की स्थिति में गंभीर रोगों का खतरा हो सकता है। इस तरह के जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सरकारों को टीकाकरण को लेकर फिर से विचार करने और लोगों को प्रभावी बूस्टर डोज लगवाने पर जोर देना चाहिए।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लोगों ने चीनी वैक्सीन से गंभीर साइड-इफेक्ट्स का भी अनुभव किया है, जो भी एक खतरे की तरफ इशारा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid-19 news and updates in hindi, china vaccine low efficacy becoming problem for world
चीन के वैक्सीन से साइड इफेक्ट्स का भी जोखिम अधिक - फोटो : Pixabay

किन देशों ने आयात किए थे टीके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया, तुर्किस्तान,  ब्राजील, ईरान, पाकिस्तान, कोलंबिया, श्रीलंका, चिली, मैक्सिको, बांग्लादेश ने चीनी वैक्सीन आयात किए थे। दिसंबर 2020 में, इंडोनेशिया और ब्राजील ने शुरुआत में चीनी वैक्सीन की प्रभाविकता 78-97 फीसदी होने का भी दावा भी किया था। हालांकि अब चीन में बिगड़ते हालात को देखते हुए तुर्की सरकार ने इन टीकों की प्रभावशीलता की जांच शुरू कर दी है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चीन ने अपने वैक्सीन से होने वाले साइड-इफेक्ट्स को छिपाने के लिए डेटा टेम्परिंग भी की है, इस तरह के मामले सामने आने के बाद वैक्सीन आयात करने वाले देशों ने नए सिरे से इसकी प्रभावशीलता की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Covid-19 news and updates in hindi, china vaccine low efficacy becoming problem for world
बढ़ते संक्रमण को लेकर वैज्ञानिकों ने किया अलर् - फोटो : PTI

वैक्सीनेशन के बाद भी लोगों में सुरक्षात्मक एंटीबॉडीज कम

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2021 तक, चीन ने अपने नागरिकों को 2.4 बिलियन खुराक दी और दुनियाभर में लगभग 1.3 बिलियन वैक्सीन खुराक वितरित की गई। 2022 तक, वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सिनोफार्म ने दुनिया भर में 3.5 बिलियन से अधिक खुराक वितरित करने का दावा किया है।

तिब्बत प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन लीक हुए एक दस्तावेज में दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन की विश्वसनीयता पर पहले से सवाल खड़े हो रहे थे। एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है, चीनी प्रांत सिचुआन में सर्वेक्षण में शामिल 60 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन के बाद दोबारा संक्रमण और अधिकतर लोगों ने इसके साइड-इफेक्ट्स का अनुभव किया। हालांकि चीन सरकार ने इन रिपोर्ट की जानकारी साझा नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed