फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: भारत में बढ़ रहे कोविड-19 केस, बिग बॉस 14 का ये कंटेस्टेंट हुआ संक्रमित; फिर जरूरी होगा मास्क?

Mon, 13 Jul 2026 04:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Jul 2026 04:31 PM IST
सार

देश में कोविड-19 के मामलों को लेकर एक बार फिर सतर्कता बढ़ गई है। इसी बीच गायक और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी जान कुमार सानू के कोरोना पॉजिटिव होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। 

विज्ञापन
covid 19 cases in india latest news Jaan Kumar Sanu tested positive will mask be mandatory again
कोरोना के मामले - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या भारत में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है? क्या फिर से मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपाय करना जरूरी हो जाएगा? ये सवाल फिर से लोगों के मन में आने शुरू हो गए हें। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने आंध्र प्रदेश में चार साल बाद कोविड-19 से मौत का मामला दर्ज होने और चार नए संक्रमित मिलने की जानकारी साझा की थी। इससे पहले मुंबई में भी कुछ लोगों को संक्रमण का शिकार पाया था।



हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर और 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट रहे जान कुमार सानू भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर करते हुए, सिंगर ने मजेदार कैप्शन के साथ लिखा- 'चाइना से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jjaan Rita Sanu (@jaan.kumar.sanu)




हालिया मामले ने एक बार फिर इस बात की ओर ध्यान खींचा है कि कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है? कहीं फिर से वो पुराना दौर वापस तो नहीं आ रहा है?

covid 19 cases in india latest news Jaan Kumar Sanu tested positive will mask be mandatory again
कोरोना संक्रमण के मामले - फोटो : Adobe Stock Photos

कोरोना के मामलों को लेकर अलर्ट

कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो दुनियाभर में अब संक्रमण की बड़ी लहरें नहीं देखी जा रही हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि सार्स-सीओवी-2 (COVID-19 फैलाने वाला वायरस) लगातार हमारे बीच मौजूद रहता है और खुद में बदलाव करके नए वैरिएंट के साथ वापस आता रहता है। मौसमी इन्फ्लूएंजा की तरह, इन वैरिएंट्स के कारण समय-समय पर संक्रमण के मामलों में उछाल आ सकता है।
 

  • इन्फ्लूएंजा की तरह, यह वायरस भी लगातार म्यूटेट होता रहता है, जिससे नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं और मामलों में उछाल आ सकता है। 
  • हालांकि ज्यादातर संक्रमण हल्के होते हैं, फिर भी लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
covid 19 cases in india latest news Jaan Kumar Sanu tested positive will mask be mandatory again
कोरोना का जोखिम - फोटो : Adobe stock

चार साल बाद मौत का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश में करीब चार साल बाद कोविड-19 से पहली मौत दर्ज की गई है। आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में चार दिन इलाज के बाद 46 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोगों में भी संक्रमण का पता चला है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। इन मामलों के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
 

  • सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि संक्रमित पाए गए लोगों ने कोविड वैक्सीन की कम से कम दो डोज लगवाई थीं। इनमें से एक व्यक्ति ने तो बूस्टर डोज भी ली थी। 
  • वायरस से संक्रमित पाए गए चार लोगों में से तीन होम आइसोलेशन में हैं, जबकि चौथे व्यक्ति में हल्के लक्षण हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 cases in india latest news Jaan Kumar Sanu tested positive will mask be mandatory again
कोरोना से बचाव के लिए मास्क - फोटो : Adobe Stock

क्या फिर जरूरी होगा मास्क?

कोरोना के हालिया मामलों को देखते हुए सवाल उठने लगे हैं कि क्या सभी लोगों के लिए फिर से मास्क जरूरी होने वाला है?
 

  • इसपर डॉक्टर कहते हैं, फिलहाल कोरोना को लेकर डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। इसके कारण गंभीर रोग होने का खतरा नहीं है।
  • हालांकि ये वायरल का भी सीजन चल रहा है, कोरोना भी श्वसन संक्रमण है इसलिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग आपको कई श्वसन संक्रमणों से बचाने में मदद कर सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed