फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: क्या मार्च तक भारत में आ सकती है कोरोना की एक और वैक्सीन? जानिए ताजा अपडेट्स

Mon, 25 Jan 2021 02:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 25 Jan 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine update russia sputnik v latest update
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को शुरू हुए नौ दिन बीत चुके हैं और इस दौरान अब तक देश में 16 लाख 15 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 24 जनवरी को 33 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। फिलहाल तो यहां दो ही वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, पहली- सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोविशील्ड' और दूसरी- भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन', लेकिन आने वाले मार्च तक हो सकता है कि भारत को एक और वैक्सीन मिल जाए। आइए जानते हैं उस वैक्सीन के बारे में सबकुछ, जो भारत में मंजूरी पाने वाली तीसरी वैक्सीन बन सकती है। 

Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine update russia sputnik v latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, रूस के गमलेया रिसर्च सेंटर द्वारा विकसित वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' का ट्रायल भारत में भी चल रहा है। हैदराबाद की जानी-मानी कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज यहां इसके ट्रायल कर रही है। भारत में 'स्पूतनिक-वी' के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल तो पूरे हो चुके हैं और अब तीसरे यानी आखिरी चरण का ट्रायल चल रहा है। हाल ही में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने तीसरे चरण के ट्रायल के लिए मंजूरी दी थी। 

Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine update russia sputnik v latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के मुताबिक, स्पूतनिक-वी (Sputnik-V) का भारत में हो रहा दूसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल सुरक्षा के मानकों पर खरा उतरा है। ट्रायल का सुरक्षा डाटा ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) के पास जमा करवा दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine update russia sputnik v latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

माना जा रहा है कि स्पूतनिक-वी के तीसरे चरण का ट्रायल मार्च में पूरा हो जाएगा और उसके बाद डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज भारत में इसके आपातकालीन इस्तेमाल के लिए आवेदन कर सकती है। अगर ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की तरफ से इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह भारत में मंजूरी पाने वाली तीसरी वैक्सीन बन सकती है। भारत समेत अन्य देशों में इस वैक्सीन की कीमत 730 रुपये से भी कम होगी। यह जानकारी रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल दिमित्रिव ने दी। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine update russia sputnik v latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्पूतनिक-वी को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए अब तक कई देश मंजूरी दे चुके हैं, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बेलारूस, सर्बिया, बोलिविया, अर्जेंटीना, वेनेजुएला, फिलिस्तीन, अल्जीरिया, तुर्कमेनिस्तान और पैराग्वे शामिल हैं। इनके अलावा हंगरी भी इस वैक्सीन को मंजूरी दे चुका है। दरअसल, स्पूतनिक-वी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ 90 फीसदी से ज्यादा प्रभावी साबित हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed