फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना से मौत के खतरे को कम कर सकती है डायबिटीज की यह दवा, नए शोध में खुलासा

Mon, 25 Jan 2021 11:27 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 25 Jan 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study found Diabetes pill metformin may protect against covid 19 mortality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 21 लाख से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि फिलहाल कई देशों में इस बीमारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी चल रहे हैं और साथ ही इससे मौत के खतरे को कैसे कम किया जाए, इसको लेकर भी लगातार शोध किया जा रहा है और दवाओं की खोज भी की जा रही है। चूंकि विशेषज्ञ इस बारे में पहले ही कह चुके हैं कि कोरोना से मौत का खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है, जो डायबिटीज या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं या बुजुर्ग हैं और जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो चुकी है। अब एक नए शोध में यह दावा किया गया है कि मेटफॉर्मिन दवा लेने वाले डायबिटीज के मरीजों को कोविड-19 से मौत का खतरा कम होता है। 

Coronavirus new study found Diabetes pill metformin may protect against covid 19 mortality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस अध्ययन को 'फ्रंटियर्स इन एंडोक्रिनोलॉजी' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया है कि मेटफॉर्मिन दवा के साथ इलाज करा रहे मधुमेह से पीड़ित लोगों को दवा नहीं लेने वाले लोगों की तुलना में कोविड-19 की वजह से मौत का खतरा काफी कम होता है। 

Coronavirus new study found Diabetes pill metformin may protect against covid 19 mortality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इससे पहले चीन के वुहान में भी डॉक्टरों ने मेटफॉर्मिन दवा पर शोध किया था और उनका कहना था कि यह दवाई कोरोना के इलाज में कारगर पाई गई है। उनका भी यही कहना था कि डायबिटीज के मरीज, जो कोरोना से संक्रमित थे और मेटफॉर्मिन दवा ले रहे थे, उनकी मौत की दर इस दवाई को नहीं लेने वाले डायबिटीज मरीजों की तुलना में काफी कम थी। शोधकर्ताओं ने इससे संबंधित आंकड़े भी पेश किए थे, जिसका मुताबिक मेटफॉर्मिन दवा नहीं लेने वाले 22 डायबिटीज मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी, जबकि यह दवाई लेने वाले सिर्फ तीन मरीजों की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study found Diabetes pill metformin may protect against covid 19 mortality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले साल जून-जुलाई के आसपास अमेरिका के मिन्नेसोटा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने भी करीब छह हजार मरीजों पर मेटफॉर्मिन दवा को आजमाया था। उनका भी कहना था कि यह दवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत के खतरे को कम कर सकती है।  

विज्ञापन
Coronavirus new study found Diabetes pill metformin may protect against covid 19 mortality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किस बीमारी की दवा है मेटफॉर्मिन? 

  • यह बहुत पुरानी दवा है, जिसका इस्तेमाल 1950 के दशक से ही किया जा रहा है। यह दवा टाइप-2 डायबिटीज (मधुमेह) के इलाज में काम आती है। अंग्रेजी अखबार द सन के मुताबिक, ब्रिटेन की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था नेशनल हेल्थ सर्विस बहुत पहले से ही इस दवा का इस्तेमाल कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed