डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से आई, और इसने काफी ज्यादा संख्या में लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया। हालांकि, अब कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे नीचे की और गिरती हुई नजर आ रही है और लाखों में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या अब हजारों में आ रही है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि कोरोना वायरस हमारे बीच से जा चुका है और हम बिना डरे पहले जैसी जिंदगी जी पाएं। बल्कि हमें कोरोना नियमों का अभी भी बड़ी सख्ती से पालन करना चाहिए, क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञ पहले ही आगाह कर चुके हैं। वहीं, कोरोना के साथ-साथ कई ऐसी गंभीर बीमरियां हैं, जिनसे ग्रसित लोगों को इलाज न मिलने की वजह से अपनी जान तक गंवानी पड सकती है। ऐसे में हम आपको कुछ मेडिकल डिवाइस यानी चिकित्सीय उपकरण के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको घर पर रखना चाहिए।