{"_id":"60acd4308ebc3e13805592ff","slug":"coronavirus-update-due-to-these-reasons-fever-can-come-even-after-recovering-from-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से ठीक होने के बाद इतने दिनों तक रह सकता है बुखार, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना से ठीक होने के बाद इतने दिनों तक रह सकता है बुखार, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से काफी संख्या में लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं, और हर दिन काफी संख्या में ये वायरस लोगों की जान भी ले रहा है। हालांकि, देश में प्रतिदिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी है और प्रत्येक दिन काफी संख्या में लोग इस वायरस को मात देकर अपनों के साथ फिर से एक सामान्य जीवन जी रहे हैं। लेकिन जब लोग इस वायरस से ठीक हो रहे हैं, तो कई लोगों को इसके बाद भी बुखार आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
क्या है वजह?
दरअसल, जब व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होता है तो जहां कुछ लोगों को पांच से सात तो कुछ लोगों को 8-14 दिनों तक बुखार रहता है। ऐसे में मरीज के बुखार को कम करने के लिए पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक और स्टोरॉइड की डोज तक देनी पड़ती है। इनकी वजह से बुखार तो कम हो जाता है, लेकिन बाकी इंफेक्शन शरीर में बने रहते हैं और कई बार जब मरीज ठीक हो जाता है तब नए और पुराने इंफेक्शन की वजह से व्यक्ति को दोबारा बुखार तक आ जाता है।
3 of 6
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
इन इंफेक्शन की वजह से आ सकता है बुखार:-
बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण
टाइफाइड या न्यूमोनिया के इंफेक्शन अमूमन हमारे शरीर में मौजूद ही रहते हैं वहीं, जब हम दवाओं का सेवन करते हैं, तो इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और जैसे ही शरीर कमजोर होता है, तुरंत बैक्टीरियल इंफेक्शन के जोर पकड़ने के कारण बुखार आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
फंगल इंफेक्शन की वजह से
वहीं, जो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो रहे हैं, उन्हें ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस की परेशानी घेर रही है। इसकी वजह से भी मरीज को बुखार आने लगता है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
1. आप कोरोना से ठीक हो चुके हैं और इसके बाद 15 से 30 दिनों के अंदर आपको 99 या फिर इससे नीचे बुखार आ रहा है, तो आपको परेशान नहीं होना है। आप अपना बुखार थर्मामीटर की मदद से नाप सकते हैं। हालांकि, अगर बुखार लगातार है, तो आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।