फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लैक फंगस अलर्ट: भूलकर भी इन 4 लक्षणों को न लें हल्के में, दिखते ही करें डॉक्टर से संपर्क

Fri, 11 Jun 2021 04:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 11 Jun 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update Do not take these four symptoms of mucormycosis black fungus lightly
ब्लैक फंगस के मरीज की जांच करते डॉक्टर - फोटो : पीटीआई

डॉ परवेश मलिक


फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी की वजह से जहां एक तरफ काफी संख्या में लोग संक्रमित हुए, तो वहीं दूसरी तरफ काफी लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान तक गंवानी पड़ी। वहीं, इस वायरस की दूसरी लहर ने तो हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हालांकि, मौजूदा समय में दूसरी लहर में कमी देखी जा रही है और अब संक्रमितों की संख्या हजारों में सिमटी हुई नजर आ रही है। लेकिन इन सबके बीच देश के लोगों से लेकर डॉक्टर्स के लिए जो सबसे बड़ी चिंता है, वो है ब्लैक फंगस। इसके कई ऐसे लक्षण हैं, जो धीरे-धीरे करके व्यक्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में इनके लक्षणों को समय रहते पहचानकर इसका इलाज कराना बेहतर विकल्प है। तो चलिए आपको ब्लैक फंगस के वो लक्षण बताते हैं, जिन्हें आपको कभी भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Coronavirus update Do not take these four symptoms of mucormycosis black fungus lightly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जीभ का रंग बदलना

  • आप कोरोना को मात देकर आए हैं, और ऐसे में आपको अपनी जीभ का रंग बदलते हुए दिखे, जीभ और मुंह के टिश्यू के आसपास के हिस्से का रंग फीका पड़ जाए, तो भी हो सकता है कि आप ब्लैक फंगस का शिकार हुए हों। ऐसे में आपको बिना देर किए अपने डॉक्टर को इस बारे में बताना चाहिए, वो समय रहते आपका इलाज कर सकें।
Coronavirus update Do not take these four symptoms of mucormycosis black fungus lightly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दांतों का ढीला होना

  • अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपके दांत ढीले हो रहे हैं, तो भी आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि, चोट लगने की वजह से भी दांत ढीले हो सकते हैं। लेकिन अगर आप कोरोना से संक्रमित हुए थे और अब ठीक हो चुके हैं, तो अलर्ट हो जाएं। ऐसे में आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update Do not take these four symptoms of mucormycosis black fungus lightly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मवाद बनना

  • अगर आपके मसूड़े में संक्रमण हो रहा है, मसूड़ों में मवाद बन रहा है, मसूड़ों में दर्द हो रहा है और लंबे समय तक बना हुआ है आदि। इन सब लक्षणों को भी आपको हल्के में न लेकर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
Coronavirus update Do not take these four symptoms of mucormycosis black fungus lightly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जबड़े की हड्डी के आसपास दर्द होना

  • ब्लैक फंगस शुरुआत में ऊपरी जबड़े और मुंह के आसपास दर्द कर सकता है। ऐसे हमें सावधान रहने की जरूरत है। इस स्थिति में आपके दांत टूट सकते हैं, दांतों में फोड़ा हो सकता है, आंखें लाल हो सकती हैं और साथ ही जबड़े में दर्द भी हो सकता है। अगर आपको ये लक्षण दिखाई दें, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल मेंसकाम करने से पहले डॉ परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed