डॉ. राजन गांधी
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है और देश में दूसरी लहर की वजह से हर दिन संक्रमितों की एक बड़ी संख्या सामने आ रही है। वहीं, ये वायरस कई लोगों की जान तक ले रहा है। इन सबके बीच देश में टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। लेकिन वैक्सीन की कमी की खबरें भी कई जगह से सामने आ रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कतें उनके लिए सामने आ रही हैं, जो वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल घूमने लगा है कि अगर दूसरी डोज को समय पर नहीं लिया गया, तो क्या दोबारा से दोनों डोज लेनी पड़ेगी? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
2 of 7
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
दो डोज लेना अनिवार्य
- दरअसल, पूरे देश में अभी कोवैक्सीन और कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसकी दो डोज प्रत्येक व्यक्ति को लेनी अनिवार्य है। वहीं, विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर आपने इन दोनों वैक्सीन में से किसी की भी एक डोज ली है और दूसरी डोज चार से छह सप्ताह होने के बाद भी नहीं ली है, तो ऐसे में पहली डोज बेकार नहीं जाएगी।
3 of 7
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
दूसरी डोज देरी से लेने का मतलब ये नहीं है कि अब आपको दोबारा से वैक्सीन की दोनों डोज लेनी होगी। बल्कि पहली डोज लेने के 6 सप्ताह बाद भी दूसरी डोज आप नहीं ले पाए हैं, तो आपको अब भी एक बार ही वैक्सीन लगवानी है।
4 of 7
corona vaccine
- फोटो : सोशल मीडिया
टीकाकरण के बाद कुछ उलट परिस्थितियां पैदा होने पर नजर रखने वाली राष्ट्रीय समिति के सदस्य डॉक्टर एनके अरोडा कहते हैं कि अगर वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में देरी हो गई है, तो इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है।
5 of 7
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
वो आगे कहते हैं कि, हमें पता है कि कई लोग वैक्सीन की दूसरी डोज समय पर नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में वो दूसरी डोज 6 सप्ताह की जगह पर आठ से दस हफ्ते भी हो जाए तो भी आप वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकते हैं और ये कारगर होती है। देर होने पर किसी को भी दो बार वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए।