{"_id":"60af8736d17a1f69315f7948","slug":"coronavirus-update-black-pepper-can-help-you-increase-immunity-in-the-corona-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में काली मिर्च इम्यूनिटी बढ़ाने में कर सकती है आपकी मदद, बीमारियां होंगी कोसों दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना काल में काली मिर्च इम्यूनिटी बढ़ाने में कर सकती है आपकी मदद, बीमारियां होंगी कोसों दूर
इस कोरोना काल में एक चीज सबसे ज्यादा जरूरी है और वो है अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर रखना। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर हमें कोरोना वायरस से बचे रहना है तो इसके लिए ये बेहद जरूरी है। ऐसे में हमारी मदद काली मिर्च कर सकती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हमें संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। यही नहीं, काली मिर्च विटामिन- सी से भी भरपूर होती है और हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। तो चलिए जानते हैं हम अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए काली मिर्च का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
2 of 6
tomato soup (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
टमाटर का सूप
ज्यादातर लोगों को टमाटर सूप पीना पसंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन- सी और बीटा कैराटिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं, ये सभी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं और इसी वजह से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है। आपको बस करना ये है कि इस टमामटर के सूप में थोड़ी सी काली मिर्च मिलानी है और रोजाना नियमित रूप से इसका सेवन करना है, ताकि हमारी इम्यूनिटी मजबूत हो सके।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
काली मिर्च वाली चाय
आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह काली मिर्च वाली चाय पी सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि पहले एक कप पानी एक बर्तन में उबालना है और फिर उसमें या तो चार-पांच काली मिर्च के दाने या फिर पीसी हुई काली मिर्च डालनी है। इसके बाद इसमें आधे नींबू का रस और थोड़ा अदरक डालें और फिर पांच मिनट उबालने के बाद चाय को छान कर इसका सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
काढ़ा
- फोटो : istock
काली मिर्च से बना काढ़ा
अब जब मानसून का मौसम आने वाला है, तो ऐसे में काली मिर्च से बना काढ़ा पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये काढ़ा आपको मौसमी संक्रमण से लड़ने में भी मदद कर सकता है। वैसे भी काढ़ा हमें स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 6
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इस काढ़े को बनाने के लिए आपको अदरक, लौंग, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, शहद और दालचीनी चाहिए। करना ये है कि सबसे पहले एक कप पानी को उबाल लें और फिर अदरक, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को पीसकर इसमें डाल दें। इसके बाद एक बार फिर से पानी का उबाल आने दें और फिर इसमें तुलसी के कुछ पत्ते मिला दें और 10 मिनट तक उबाल आने के बाद इसे छानकर इसका सेवन करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।