फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में खांसी और सर्दी-जुकाम होना अच्छे संकेत नहीं, इन घरेलू उपायों से मिल सकती है राहत

Wed, 19 May 2021 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 May 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update and helath tips These home remedies can give relief in cough and cold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

मौसम लगातार बदल रहा है, कभी गर्मी तो कभी सर्दी और बारिश होने से तो मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। ऐसे में इस मौसम में लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी चीजें हो जाती हैं। वहीं, कोरोना काल में ये सब होना वैसे भी अच्छे संकेत नहीं हैं। इसलिए हमें जल्दी ही अपनी इन समस्याओं को दूर करने के लिए उपचार करवाना चाहिए। वहीं, आप इन समस्याओं से नैचुरल तरीके से भी निजात पा सकते हैं। तो चलिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं जो आपकी इन समस्याओं में मदद कर सकते हैं।

coronavirus update and helath tips These home remedies can give relief in cough and cold
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

काली मिर्च और शहद

  • काली मिर्च और शहद, यो दोनों ही हमारे गले को आराम देने का काम करते हैं जिससे हम गले में खराश और सर्दी-जुकाम से भी बचे रह सकते हैं। आपको करना ये है कि रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद एक चम्मच शहद में थोड़ी सी पीसी हुई काली मिर्च मिलानी है और फिर इसका सेवन करना है। इससे आपको आराम मिल सकता है।
coronavirus update and helath tips These home remedies can give relief in cough and cold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आयुर्वेदिक पानी

  • खांसी होने का मतलब है कि आपके गले में कफ भी जमा हो सकता है। इसलिए इसके लिए आपको करना ये है कि एक लीटर पानी में लगभग दस तुलसी की पत्तियां डालनी है, थोड़ी सी लौंग और अदरक डालना है। इसके बाद इस पानी को उबाल लेना है और फिर धीरे-धीरे इसका सेवन करना है। ये आपको राहत दिला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update and helath tips These home remedies can give relief in cough and cold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक और शहद

  • अदरक और शहद भी आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि सबसे पहले आपको एक अदरक के छोटे टुकड़े (जितना आप खा सको) को गैस पर गर्म करना है और फिर चाकू की मदद से उसमें कुछ कट लगा लें। इसके बाद उसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपके गले को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
coronavirus update and helath tips These home remedies can give relief in cough and cold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

हल्दी

  • हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है और इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। हल्दी के यही गुण हमारे गले में मौजूद बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। ऐसे में आप रोजाना रात को हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। हल्दी वाला दूध शरीर में होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करता है।


नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed