Medically Reviewed by Dr. Anuradha Falke
डॉ अनुराधा फाल्के, मनोचिकित्सक
नोबल हॉस्पिटल, मुंबई
डिग्री- बीए, एमए, पीजी- गाइडेंस एंड काउंसलिंग
अनुभव- 14 वर्ष
कोरोनाकाल में लोगों को अपना अधिक से अधिक समय बंद कमरों में गुजारना पड़ रहा है। लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं क्योंकि वे नदी, पहाड़, हरियाली आदि के किनारे जा ही सकते, ऐसे में इसका सीधा प्रभाव उनके मन पर पड़ रहा है। कई लोगों की यह शिकायतें आ रही हैं कि उनका मन खुश रहना भूल गया है क्योंकि थोड़ी- थोड़ी देर में ही वो उदास हो जाता है जो कि ठीक नहीं है क्योंकि यह बहुत सारी चीजों को एकसाथ प्रभावित करता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसान तरीकों से मूड स्विंग्स को किया जा सकता है दूर।
2 of 5
इससे भी आपका काम बन जाएगा।
- फोटो : Pixabay
खुशबू का है महत्व
अच्छी खुशबू मूड स्विंग्स को खत्म करती है, उसी तरह किसी चीज की महक बहुत अधिक होगी तो वो आपके मूड को और भी खराब कर देगी इसलिए मूड स्विंग्स होने पर लेमनग्रास, ऑरेंज जैसे लाइट परफ्यूम लगाएं। थोड़ी ही देर में आप खुद से अच्छा महसूस करने लगेंगी। परफ्यूम नहीं है तो आप ऐसे वक्त घर में रखे नींबू, संतरे, केसर आदि की खूशबू जरूर लें। इससे भी आपका काम बन जाएगा।
3 of 5
आपका मूड और भी बिगड़ जाएगा
- फोटो : सोशल मीडिया
गॉसिप न करें
यदि आपको मूड स्विंग्स हो रहे हैं तो ऐसे समय पर गॉसिप करने का चाहे आपका मन हो या न हो पर आप इससे दूर ही रहें क्योंकि गॉसिपिंग करते-करते में ही आपका मूड और भी बिगड़ जाएगा इसलिए यदि कोई ऐसा कर रहा है तो बात को बदलने का प्रयास करें और यदि ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ समय के लिए उस जगह को आपको छोड़ना ही होगा।
4 of 5
भूखे रहने से मूड और भी खराब हो जाता है।
- फोटो : Pixabay
मैग्नीशियम का सेवन
मूड स्विंग्स होने पर मैग्नीशियम का सेवन बहुत लाभदायक हो सकता है इसलिए अपने आहार में इसे अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें। नाश्ते में केले लें क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। इससे आपका मूड तो सही होगा ही साथ ही शरीर को ऊर्जा भी मिलेगी। यदि एकबार में खाना नहीं खा पा रहे हैं तो हर थोड़ी देर में थोड़ा कुछ खाते रहें। भूखे रहने से मूड और भी खराब हो जाता है।
5 of 5
आपके शरीर में ऊर्जा तो है ही
- फोटो : अमर उजाला
डांस करने से लगेगा बेहतर
अभी ऐसा समय तो है नहीं कि जिम जाया जाए या फिर गार्डन में घूम लिया जाए। ऐसे में मूड ठीक करना वाकई एक बड़ा टास्क है लेकिन इतना मुश्किल भी नहीं। कोई भी अपना पसंदीदा गीत लगाइए, उसपर आप जितनी देर नृत्य कर सकते हैं, उतनी देर के लिए करें। थोड़ी देर बाद खुद से महसूस करेंगी कि आपके शरीर में ऊर्जा तो है ही, साथ ही आपका मूड भी अब पहले से बेहतर है।
नोट- यह लेख नोबल हॉस्पिटल की मनोचिकित्सक डॉ अनुराधा फाल्के से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर फाल्के पिछले 14 सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।