फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: कोरोना से ठीक होने के बाद आहार में शामिल करें ये 5 सब्जियां, गजब के हैं फायदे

Wed, 26 May 2021 04:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 May 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update After recovering from coronavirus include these five vegetables in the diet there are many benefits
corona patient - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस एक काफी खतरनाक वायरस है। जब कोई व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आता है तो इससे लड़ने में ये शरीर की इम्यूनिटी और दूसरे अंगों के कामकाज को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है। वहीं, इससे ठीक होने के लिए हमें कई तरह की दवाओं का भी सेवन करना पड़ता है। यही नहीं, जब मरीज कोरोना को मात दे देता है तब भी शरीर को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है ताकि वो खुद को जल्द और अच्छे से रिकवर कर पाए। ऐसे में हम आपको कुछ सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन आपको कोरोना से ठीक होने के बाद जरूर करना चाहिए।

coronavirus update After recovering from coronavirus include these five vegetables in the diet there are many benefits
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay

पालक

  • हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है, जिसमें से एक है पालक। इसमें बीटा कैरोटीनॉयड, आयरन, कैल्शियम और विटामिन- ए, बी, सी, ई, के जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पालक हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है, कयोंकि ये फोलेट, आयरन, ओमेगा-3 और ल्यूटिन से भरपूर होता है। आप पालक की सब्जी या फिर पालक को दाल में भी इस्तेमाल करके इसका सेवन कर सकते हैं। 
coronavirus update After recovering from coronavirus include these five vegetables in the diet there are many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक

  • कोरोना से ठीक होने वाले व्यक्ति को अदरक का सेवन भी करना चाहिए। इसमें एंटीस्पास्मोडिक, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरस के फायदे छुपे होते हैं, और साथ ही ये इम्यून बूस्टर के तौर पर भी जाना जाता है। आप अदरक को सब्जी में, काढ़े में या फिर चाय में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update After recovering from coronavirus include these five vegetables in the diet there are many benefits
ब्रोकली के फायदे - फोटो : Pixabay

ब्रोकली

  • ब्रोकली में बीटा कैरोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन- सी, जिंक, ग्लूटाथियोन और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मदद करने और शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में कोरोना के मरीज ठीक होने के बाद सलाद में, सूप या सब्जी के तौर पर ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
coronavirus update After recovering from coronavirus include these five vegetables in the diet there are many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरी बींस

 

  • कोरोना के मरीज को ठीक होने के बाद हरी बींस यानी हरी फली का भी सेवन करना चाहिए। ये एक जरूरी मिनरल्स के तौर पर काम करता है, जो ज्यादातर हीमोग्लोबिन बनाता है और शरीर में ज्यादा एनर्जी सेल्स बनाने में भी मदद करता है। वहीं, बींस विटामिन- के और विटामिन- सी जैसे कई अन्य पोषक तत्वों से भरपू होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed