फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचाव जरूरी: कोरोना काल में खुद का ऐसे रखें ख्याल, बच सकते हैं संक्रमित होने से

Tue, 04 May 2021 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 May 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update According to WHO take care of yourself in this way you can avoid getting infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सबसे बड़ी चुनौती इस बात की है कि व्यक्ति खुद को कैसे स्वस्थ रखें। लोग कैसे इस वायरस के संक्रमण से दूर रहें, क्योंकि हर दिन सामने आते मरीजों के आंकड़े अब हर किसी को डरा रहे हैं। ऐसे में लोग अपने घरों में तो कैद हैं, किसी से मिल नहीं रहे हैं, बाहर भी नहीं जा रहे हैं। बावजूद इसके उनको इस बात का डर है कि कहीं वो इस कोरोना वायरस की चपेट में न आ जाए। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिनके बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डबल्यूएचओ ने बताया। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं।

coronavirus update According to WHO take care of yourself in this way you can avoid getting infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खानपान अच्छा करें

  • कोरोना काल ही नहीं हमको हमेशा ही अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पौष्टिक भोजन करना चाहिए। ऐसा भोजन करें, जिसमें पोषण हो जिससे हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल पाएं। तभी जाकर हमारा शरीर बीमारियों से लड़ पाने के लिए तैयार होगा। हरी सब्जियां, दालें, सलाद और मौसमी फलों को अपने खाने में शामिल करना चाहिए।
coronavirus update According to WHO take care of yourself in this way you can avoid getting infected
Smoking - फोटो : Pixabay

अल्कोहल और धूम्रपान न करें

  • एक तो ऊपर से कोरोना काल है, इसलिए हमें अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना है। ऐसे में अगर आप अल्कोहल का सेवन या फिर धूम्रपान कर रहे हैं, तो आप अपने शरीर को काफी नुकसान पुहंचा रहे हैं। आपके लिवर से लेकर फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए आपको अल्कोहल, धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें और किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए अपने शरीर को तैयार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update According to WHO take care of yourself in this way you can avoid getting infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

व्यायाम जरूरी

  • कोरोना वायरस महामारी की वजह से ज्यादातर लोग अपने घरों पर ही हैं। ऐसे में लोग घर पर आराम कर रहे हैं, टीवी देख रहे हैं, सो रहे हैं, खाना-पीना खा रहे हैं। लेकिन कई लोग व्यायाम से बच रहे हैं, जो कि गलत है। आपको घर पर रहकर भी हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करना चाहिए। आप वॉकिंग, स्ट्रेचिंग या अन्य चीजें घर पर ही कर सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियां संक्रिय बनी रहती हैं।
विज्ञापन
coronavirus update According to WHO take care of yourself in this way you can avoid getting infected
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI

टीकाकरण जरूरी

  • डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, लोगों को अगर कोरोना वायरस महामारी से बचकर रहना है, तो उन्हें टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए। लेकिन इसका मतलब बिल्कुल ये नहीं कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आप फालतू में घर से बाहर घूमें, मास्क न पहनें, सैनिटाइजर से हाथ साफ न करें, सामाजिक दूरी न बनाए आदि। टीकाकरण के बाद भी आपको इन सब बातों का ध्यान देना है।


स्रोत और संदर्भ: 
https://www.who.int/teams/nutrition-and-food-safety/food-and-nutrition-actions-in-health-systems

अस्वीकरण नोट:  यह लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा बताए गए सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed