फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: कैसे वैक्सीन लगवाने के बाद बचें कोरोना वायरस से? सीडीसी ने बताएं ये 5 आसान तरीके

Fri, 25 Jun 2021 01:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Jun 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update According to the CDC after getting the corona vaccine these five ways can prevent getting infected with the coronavirus
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया, और भारत में भी इस वायरस ने काफी कहर मचाया। लोग संक्रमित तो हुए, साथ ही काफी लोगों की जान भी ये वायरस ले रहा है। भारत में इस वायरस की अब तक दो लहरें आ चुकी हैं, और तीसरी लहर आने की आशंका भी विशेषज्ञ जता चुके हैं। हालांकि, पहले के मुकाबले एक चीज ये अच्छी है कि हमारे पास इस कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन मौजूद है। देशभर में जोरों-शोरों से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लोग भी टीका लगवाने के लिए काफी संख्या में आगे आ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ साइड इफेक्ट जरूर होते हैं, लेकिन ये कुछ समय के लिए होते हैं और हर किसी को नहीं होते हैं। हालांकि, सामने आ रहा है कि कई लोग कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन हमें ये सोचकर वैक्सीन लेने से कतारना नहीं है, क्योंकि ये बात सबको ध्यान रखनी है कि कोरोना वैक्सीन आपको सुरक्षा प्रदान कर सकती है और गंभीर संक्रमण व अस्पताल में भर्ती होने से बचा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर वैक्सीन लेने के बाद आप संक्रमित होने से कैसे बच सकते हैं।

Coronavirus update According to the CDC after getting the corona vaccine these five ways can prevent getting infected with the coronavirus
social distancing - फोटो : social media

उचित दूरी का करें पालन

  • दरअसल, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र यानी सीडीसी ने नए दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण के बाद लोग क्या कर सकते हैं। इसमें पहली बात ये कही गई है कि लोगों को एक उचित दूरी का पालन करना चाहिए। लोगों से मिलते हुए आपको उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए और साथ ही मास्क भी पहनना चाहिए।
Coronavirus update According to the CDC after getting the corona vaccine these five ways can prevent getting infected with the coronavirus
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

भीड़ में जाने से बचें

  • लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। भीड़ वाली जगहों, सार्वजनिक और बड़ी सभाओं में सभी सावधानी बरतने की सलाह सीडीसी द्वारा दी गई है। लोग अब बाहर जा रहे हैं, कोई दफ्तर जा रहा है, कोई घर का सामान लेने बाहर जा रहा है, तो कोई किसी और काम से आदि। ऐसे में सभी लोगों को भीड़ वाली जगहों से दूर ही रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update According to the CDC after getting the corona vaccine these five ways can prevent getting infected with the coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विदेश यात्राओं पर जाने से बचें

  • सीडीसी की तरफ से बताया गया है कि जो लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं, वे यात्रा तो कर सकते हैं लेकिन उन्हें पूरी सावधानियों का पालन करना चाहिए। जितना हो सके विदेश यात्रा पर जाने से लोगों को बचना चाहिए। लेकिन अगर आपका जाना जरूरी है, तो ऐसे में आपको कोविड के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। मास्क पहनें, सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहे, समाजिक दूरी का पालन करें आदि।
विज्ञापन
Coronavirus update According to the CDC after getting the corona vaccine these five ways can prevent getting infected with the coronavirus
बच्चों में कोरोना(सांकेतिक) - फोटो : istock

बच्चों का खास ध्यान रखें

  • भारत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अभी कोरोना वैक्सीन नहीं आई है। ऐसे में बच्चों को इस वायरस से बचाकर रखना बेहद जरूरी है। वहीं, विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमण होने की आशंका जाहिर की गई है। अगर आप टीकाकरण करवा चुके हैं, तो आप अपने बच्चे के संपर्क में जा सकते हैं। लेकिन बाहर से आने के बाद कुछ समय तक उनसे दूरी बनाकर रखना बेहतर विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed