फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Test: कोरोना की जांच महज 20 मिनट में, इस 'ब्लड टेस्ट' से कम होगी संक्रमण की रफ्तार

Wed, 22 Jul 2020 09:03 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Test in 20 minutes only by new blood sample plasma therapy may help to prevent Covid 19
Coronavirus Test - फोटो : PIB/Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए बहुत सारे विशेषज्ञ इसकी जांच पर जोर देने की बात कह चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच करना प्राथमिकता होनी चाहिए। कोरोना जांच के लिए सबसे ज्यादा आरटी-पीसीआर टेस्ट का इस्तेमाल होता आ रहा है। इसमें ज्यादा समय लगता है। हालांकि कम समय में जांच रिपोर्ट देने के कई तरीके सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने महज 20 मिनट में कोरोना की जांच करने का तरीका इजाद किया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ब्लड टेस्ट के जरिए कोरोना की जांच की जा सकेगी। 

Coronavirus Test in 20 minutes only by new blood sample plasma therapy may help to prevent Covid 19
Blood Test - फोटो : ANI
  • दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक ऐसा ब्लड टेस्ट विकसित किया है, जो महज 20 मिनट के अंदर बता देगा कि संबंधित व्यक्ति को कोरोना का संक्रमण हुआ है या नहीं। मेलबर्न की मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस खास तरह के ब्लड टेस्ट विकसित किया है। उनका कहना है कि दुनियाभर में तेज रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने में जांच का यह तरीका बहुत मददगार होगा। 
Coronavirus Test in 20 minutes only by new blood sample plasma therapy may help to prevent Covid 19
blood test - फोटो : Pixabay

कैसे होगी जांच?

  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना की जांच के लिए व्यक्ति के ब्लड सैंपल में से मात्र 25 माइक्रोलीटर प्लाज्मा लिया जाएगा। अगर व्यक्ति को कोरोना संक्रमण हुआ तो इस सैंपल में लाल रक्त कोशिकाएं गुच्छों में दिखाई देने लगेगी। इसे सामान्यत: आंखों से ही देखा जा सकता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि कोरोना पॉजिटिव या निगेटिव रिपोर्ट देने में महज 20 मिनट लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Test in 20 minutes only by new blood sample plasma therapy may help to prevent Covid 19
blood test - फोटो : Pixabay
  • मालूम हो कि वर्तमान में कोरोना की जांच स्वैब या पीसीआर टेस्ट के जरिए की जा रही है, जिसमें समय लग रहा है। शोधकर्ताओं का दावा है कि इस नए ब्लड टेस्ट के माध्यम से एक घंटे में 200 ब्लड सैंपल की जांच की जा सकेगी। कई अस्पतालों में, जहां हाई डायग्नोस्टिक मशीन उपलब्ध रहती हैं, इनके जरिए एक घंटे में 700 ब्लड सैंपल की जांच की जा सकती है। यानी दिन के हिसाब से देखा जाए तो 24 घंटे में 16,800 जांच की जा सकेगी। 
विज्ञापन
Coronavirus Test in 20 minutes only by new blood sample plasma therapy may help to prevent Covid 19
blood test
  • शोधकर्ताओं का कहना है कि जांच का यह तरीका खासकर उन देशों के लिए ज्यादा मददगार होगी, जो कोरोना संक्रमण से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। ज्यादा से ज्यादा जांच होने पर जल्द से जल्द कोरोना के मामले सामने आ सकेंगे और जल्द से जल्द मरीज का इलाज शुरू किया जा सकेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed