{"_id":"5f9fc4ab6b0def5c7759bf67","slug":"coronavirus-test-by-urine-sample-helps-to-identify-covid-19-symptoms-experts-says-in-corona-latest-research","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: तो क्या अब यूरिन सैंपल से होगी कोरोना संक्रमण की जांच?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: तो क्या अब यूरिन सैंपल से होगी कोरोना संक्रमण की जांच?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी जांच से लेकर बचाव और इलाज को लेकर कई तरह के शोध हो रहे हैं। कोरोना की जांच के लिए सामान्यत: नाक, मुंह और गले के स्वैब नमूने का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके लिए सामान्यत: आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूनेट वगैरह कई तरह की जांच तकनीक अपनाई जाती रही है। लेकिन इनके अलावा भी कई तरह की संभावनाओं पर काम होते आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब यूरिन के जरिए कोरोना संक्रमण की जांच करने की संभावना पड़ काम हो रहा है। प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में इसको लेकर शोध हो रहे हैं।
2 of 5
यूरिन जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक, प्रयागराज में हो रहे इस शोध में यूरिन जांच के जरिए कोरोना संक्रमण के पता लगाने की संभावना तलाशी जा रही है। कहा जा रहा है कि जल्द चौंकाने वाले परिणाम सामने आ सकते हैं। दरअसल, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलोजी विभाग में कोरोना संक्रमित मरीज के यूरिन को शोध की जांच प्रक्रिया में रखा गया है। इसके लिए करीब 50 संक्रमितों के यूरिन सैंपल को लिए गए हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शोध से जुड़े एक अधिकारी डॉ. सुजीत राय के मुताबिक, यूरिन के जरिए कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए संक्रमितों के यूरिन सैंपल को इस शोध में शामिल किया गया है। यूरिन से कोरोना का पता चलेगा या नहीं, फिलहाल इसके बारे में प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यूरिन जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर यूरिन की जांच से कोरोना संक्रमण का पता लगाना मुमकिन हो जाएगा तो लोगों को बहुत सुविधा होगी। अबतक मुंह, नाक, गले से सैंपल लिए जाने के कारण मरीजों को कोरोना जांच केंद्र जाना पड़ता है। अगर यूरिन से यह संभव हुआ तो जरूरी नहीं कि संबंधित व्यक्ति ही केंद्र पहुंचे। अगर वह जाने में असमर्थ है तो कोई दूसरा व्यक्ति भी उसके यूरिन सैंपल से मरीज के कोरोना संक्रमित होने या नहीं होने की जांच करवा सकेगा।
विज्ञापन
5 of 5
यूरिन जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आंखों से कोरोना संक्रमण होने को लेकर भी शोध हो रहे हैं। पूर्व में हुए कुछ शोाध अध्ययनों में यह कहा जा चुका है कि आंखों से निकलने वाले तरल पदार्थ और आंसुओं के जरिए कोरोना संक्रमण हो सकता है। इनमें कोरोना का आरएनए पाया जा सकता है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इसको लेकर अग्रेतर शोध किया जा रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।