देश और दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता रहा है। देश में चार चरणों में लगाए गए लॉकडाउन की बदौलत चीन, ब्रिटेन, इटली, अमेरिका जैसे देशों की तुलना में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा यहां कम है। लेकिन भय और संशय के माहौल में इन दिनों लोगों को किसी भी तरह का जुकाम या खांसी हो रही है तो उसे कोरोना मानकर लोग घबरा जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि इस स्थिति में डरने की बजाय यह फर्क समझने की जरूरत है कि यह सामान्य सर्दी-खांसी है, वायरल बुखार है या फिर वाकई में कोरोना संक्रमण। आइए जानते हैं कि आप कैसे इन बीमारियों में अंतर कर सकते हैं:
{"_id":"5ed3e8e3b6bf8f4e706f1104","slug":"coronavirus-symptoms-deference-between-covid-19-seasonal-flu-and-allergy-or-cold-fever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: सर्दी-खांसी से घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे जानें आपको वायरल फ्लू है या कोरोना?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: सर्दी-खांसी से घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे जानें आपको वायरल फ्लू है या कोरोना?
Mon, 01 Jun 2020 08:34 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
सामान्य सर्दी-खांसी, वायरल बुखार और कोरोना में अंतर समझना जरूरी है
- फोटो : Amar Ujala
मौसमी बुखार
सबसे पहले जानते हैं वायरल फ्लू या मौसमी बुखार के बारे में:
- इसकी शुरुआत अचानक हो सकती है। मौसम में जिस तरह बदलाव हो रहे हैं, इस बीच जरा-सी लापरवाही बरतने के कारण लोग बीमार हो जाते हैं।
- लक्षण: बुखार, सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द, थकान, सिरदर्द, गले में दर्द, नाक से पानी बहना
- अन्य लक्षण: दस्त, उल्टी
मौसमी बुखार
- फोटो : अमर उजाला
- इसमें एक से चार दिन तक संक्रमण के लक्षण दिखते हैं।
- वहीं एक फीसदी मामले में निमोनिया भी देखा गया है।
- इसका सामान्य उपचार उपलब्ध है और अधिकतम एक से दो सप्ताह के अंदर आप ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी
- फोटो : Amar Ujala
अब जानते हैं सामान्य सर्दी के बारे में:
- ठंड लगने के कारण सर्दी होना आम बात है। आंख, कान और नाक के माध्यम से ठंडी हवा लगने से या फिर ठंडे वातावरण में ठंडी चीजें ज्यादा खाने से हमें सर्दी हो जाती है।
- लक्षण: बहती नाक, छींक आना, गले में दर्द होना
- अन्य लक्षण: सामान्य बुखार, शरीर या मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और थकान
विज्ञापन
सर्दी
- तीन दिन तक संक्रमण के लक्षण दिखते हैं।
- सर्दी में जटिल मामले नहीं के बराबर होते हैं।
- सामान्य दवाओं या घरेलू उपचार से दो से तीन दिन या फिर अधिकतम एक सप्ताह के भीतर आप ठीक हो जाते हैं।