फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: यहां लंबे समय तक रह सकती है कोरोना की दूसरी लहर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी

Fri, 29 Jan 2021 11:08 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Second wave of covid 19 may remain in Africa for a long time WHO warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 10 करोड़ 20 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले में अमेरिका और भारत क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि कई देश तो ऐसे भी हैं, जहां संक्रमण के मामले लगभग न के बराबर आ रहे थे, लेकिन अब वहां भी मामले बढ़ने लगे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अफ्रीका में तो कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। संगठन के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि कई अफ्रीकी देशों में हाल ही में कोरोना के नए स्ट्रेन पाए गए हैं, जिसकी वजह से अफ्रीका महाद्वीप में महामारी की दूसरी लहर लंबे समय तक रह सकती है। 

Coronavirus Second wave of covid 19 may remain in Africa for a long time WHO warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अफ्रीका महाद्वीप के क्षेत्रीय निदेशक मातशिदीसो मोइती ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि कोरोना के नए स्ट्रेन बेहद ही संक्रामक हैं, जिसकी वजह से महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के प्रयास विफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोरोना का नया स्ट्रेन दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। यह नया स्ट्रेन कई अफ्रीकी देशों में भी तेजी से फैल रहा है। 

Coronavirus Second wave of covid 19 may remain in Africa for a long time WHO warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन '501 वाई. वी 2' सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। यह बेहद ही संक्रामक है। यह नया स्ट्रेन दक्षिण अफ्रीका के अलावा जांबिया, घाना, केन्या और बोत्सवाना आदि देशों में भी फैल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Second wave of covid 19 may remain in Africa for a long time WHO warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोरोना का नया स्ट्रेन अब 30 से अधिक देशों में फैल चुका है। पिछले एक हफ्ते में यह वायरस आठ नए देशों तक पहुंच गया है। वहीं, ब्रिटेन में पाया गया कोरोना का नया स्ट्रेन अब तक करीब 70 देशों में फैल चुका है, जिसमें भारत और अमेरिका भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Second wave of covid 19 may remain in Africa for a long time WHO warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि कोरोना वैक्सीन विकसित करने वाली कंपनी फाइजर और बायोएनटेक ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से लड़ने में सक्षम है। नए स्ट्रेन पर इस वैक्सीन के प्रभावों पर किया गया यह अध्ययन बायोआरविक्स में प्रकाशित किया गया है। फाइजर-बायोएनटेक का कहना है कि कोरोना के पुराने और नए स्ट्रेन में कुछ खास अंतर नहीं है। इसलिए हमारी वैक्सीन नए स्ट्रेन पर भी असरदार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed