फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: वैक्सीन को असरदार बनाने में मदद करेगा कोरोना का म्यूटेशन, नए अध्ययन में किया गया दावा

Fri, 13 Nov 2020 04:55 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 13 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study on coronavirus mutation and covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां दुनियाभर में अब तक पांच करोड़ 31 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, तो वहीं भारत में भी संक्रमितों की संख्या 87 लाख के पार हो गई है। इसके अलावा कोरोना से मरने वालों की संख्या भी भारत में अब एक लाख 28 हजार से अधिक हो गई है। दरअसल, कोरोना वायरस के तेजी से फैलने की वजह उसके म्यूटेशन यानी उत्परिवर्तन को माना जा रहा है। पहले ये माना जा रहा था कि म्यूटेशन के कारण कोई भी संभावित वैक्सीन कोरोना पर असर नहीं करेगी, लेकिन एक ताजा अध्ययन में यह दावा किया गया है कि म्यूटेशन के कारण ही कोरोना का संभावित टीका इस पर असर कर सकेगा। कोरोना वायरस के विकास को समझने की दृष्टि से यह अध्ययन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Coronavirus new study on coronavirus mutation and covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना विश्वविद्यालय (यूएनसी), चैपल हिल और विस्कॉन्सिन-मेडिसन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना वायरस का नया 'स्ट्रेन' (डी614जी) यूरोप में उभरा और दुनियाभर में फैल गया। 'साइंस' पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में पता चला कि 'डी614जी' तेजी से अपनी नकल बनाता है और सामान्य वायरस से ज्यादा तेजी से फैल भी सकता है।

Coronavirus new study on coronavirus mutation and covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के मुताबिक, 'डी614जी' स्ट्रेन का जानवरों की किसी ज्यादा गंभीर बीमारी से कोई वास्ता नहीं है और यह एंटीबॉडी पैदा करने वाली दवाओं के प्रति थोड़ा ज्यादा संवेदनशील है। बताया जाता है कि इस स्ट्रेन का उद्भव कोरोना महामारी की शुरुआत में चीन में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study on coronavirus mutation and covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ महीने पहले जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'डी614जी' स्ट्रेन अन्य व्यक्तियों में 10 गुना अधिक तेजी से संक्रमित करने की क्षमता रखता है। विशेषज्ञों का कहना था कि कोरोना वायरस से बचने के लिए किए जा रहे उपायों की वजह से ही यह नियंत्रण में है, लेकिन एक बार अगर इस वायरस का प्रसार विस्फोटक रूप में फैल गया तो इसे नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो सकता है। 

विज्ञापन
Coronavirus new study on coronavirus mutation and covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि भारत समेत दुनियाभर में कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि बिना वैक्सीन भारत में इस बीमारी से स्वस्थ होने की दर करीब 93 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 81 लाख 15 हजार से अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed