भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां दुनियाभर में अब तक पांच करोड़ 31 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, तो वहीं भारत में भी संक्रमितों की संख्या 87 लाख के पार हो गई है। इसके अलावा कोरोना से मरने वालों की संख्या भी भारत में अब एक लाख 28 हजार से अधिक हो गई है। दरअसल, कोरोना वायरस के तेजी से फैलने की वजह उसके म्यूटेशन यानी उत्परिवर्तन को माना जा रहा है। पहले ये माना जा रहा था कि म्यूटेशन के कारण कोई भी संभावित वैक्सीन कोरोना पर असर नहीं करेगी, लेकिन एक ताजा अध्ययन में यह दावा किया गया है कि म्यूटेशन के कारण ही कोरोना का संभावित टीका इस पर असर कर सकेगा। कोरोना वायरस के विकास को समझने की दृष्टि से यह अध्ययन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Coronavirus: वैक्सीन को असरदार बनाने में मदद करेगा कोरोना का म्यूटेशन, नए अध्ययन में किया गया दावा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 13 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन