फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना के और भी नए स्वरूप आने वाले हैं सामने, नाइजीरियाई वैज्ञानिक ने चेताया

Mon, 04 Jan 2021 05:10 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new strain Nigeria scientist study coronavirus variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक आठ करोड़ 55 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 18 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए रूप ने दुनिया को एक अलग ही चिंता में डाल दिया है। वायरस का ये नया स्ट्रेन 70 फीसदी अधिक संक्रामक बताया गया है। इससे कई लोग संक्रमित भी हो चुके हैं। अब नाइजीरिया के एक वैज्ञानिक ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने और भी चिंता बढ़ा दी है। नाइजीरियाई वैज्ञानिक का कहना है कि कोरोना वायरस के अभी और कई नए स्वरूप सामने आएंगे। 

Coronavirus new strain Nigeria scientist study coronavirus variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया के वैज्ञानिक ओमिलाबू ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वायरस के अलग प्रकार (वैरिएंट) के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इसके नमूनों का आनुवांशिक विश्लेषण किया है, ताकि इसके संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। 

Coronavirus new strain Nigeria scientist study coronavirus variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ओमिलाबू का कहना है कि ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के जो नए स्ट्रेन पाए गए हैं, वो नाइजीरिया में पाए गए स्ट्रेन से अलग हैं। उन्होंने कहा, 'वायरस का अलग स्वरूप में बदलना कोई असाधारण बात नहीं है। मुझे लगता है कि हमें अपना दिमाग शांत रखना होगा, क्योंकि संक्रमण के और नए स्वरूप सामने आने वाले हैं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new strain Nigeria scientist study coronavirus variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं प्रबंधन केंद्र' द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, नाइजीरिया में कोरोना संक्रमण के 89,163 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 1,302 लोगों की मौत हो चुकी है। ओमिलाबू ने कहा कि नाइजीरिया में संक्रमण के नए मामले बढ़ तो रहे हैं, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यहां लोग वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित हैं या नहीं। 

विज्ञापन
Coronavirus new strain Nigeria scientist study coronavirus variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ओमिलाबू का कहना है कि यह जानने के लिए अभी और शोध की जरूरत है कि क्या संक्रमण के पहले से भी अधिक तेजी से फैलने का कारण देश में मिला इसका नया स्वरूप है या नहीं। वैज्ञानिक ओमिलाबू 'लागोस यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड टीचिंग हॉस्पिटल' में 'सेंटर फॉर ह्यूमन एंड जूनोटिक वायरोलॉजी' के निदेशक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed