फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में कहीं आप भी तो नहीं करते ये बड़ी गलतियां? हो सकता है सेहत को बड़ा नुकसान

Thu, 14 Jan 2021 08:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Jan 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Too much hot water can cause damage in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexles

सर्दियों का मौसम आते ही हमारी कई आदतों में बदलाव आने लगता है। जहां पहले गर्मियों में हम सुबह जल्दी उठते थे, तो वहीं सर्दी में आलस हमें काफी परेशान करके रखता है जिसके कारण हम देर तक सोते हैं। यही नहीं, इसके अलावा भी सर्दी के मौसम में हम कई आदतों को न चाहते हुए भी गले लगा लेते हैं, जिससे धीरे-धीरे ही सही लेकिन हमारा शरीर गंभीर रोगों की चपेट में आने लगता है। इसलिए जरूरी है कि सर्दियों में ऐसी आदतों को अपनाना चाहिए, जो आपको तंदुरुस्त रखें। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपको इस मौसम  में फायदा दे सकती हैं।

Too much hot water can cause damage in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सबसे पहली जो चीज है वो है पानी का कम सेवन करना। सर्दियों में मौसम बेहद ठंडा रहता है, इसलिए हमें प्यास काफी कम लगती है और हम पानी का सेवन कम करते हैं। लेकिन अगर आप सर्दियों में पानी कम पीते हैं तो ये बिल्कुल गलत हो सकता है। आपके शरीर में यूीनेशन, डायजेशन और पसीने के रूप में पानी बाहर निकल जाता है। ऐसे में पानी की कमी से शरीर डीहाइड्रेट हो सकता है, जिसकी वजह से आगे चलके आपको पाचन या किडनी से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए लगातार पानी का सेवन करते रहना चाहिए।

Too much hot water can cause damage in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियों में हम लोग ठिठुरती ठंड से बचने के लिए काफी कपड़े पहन लेते हैं, ताकि सर्दी से बचा जा सके और शरीर को गर्माहाट मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब जब हम अत्याधिक कपड़े पहन लेते हैं तो हमारा शरीर ओवरहीटिंग का शिकार हो जाता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। जब शरीर को को ठंड लगती है तो हमारा इम्यून सिस्टम व्हाइट ब्लड सेल्स प्रोड्यूस करता है, जो कि बीमारियों और इंफेक्शन से व्यक्ति की रक्षा करते हैं। लेकिन जब शरीर ओवरहीट हो जाता है, तो व्यक्ति की इम्यूनिटी अपना काम नहीं कर पाती है। इसलिए अत्याधिक कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Too much hot water can cause damage in winter
skin damage - फोटो : pixabay

जहां गर्मी के मौसम में हम ठंडे पानी से नहाते हैं, तो वहीं सर्दी में हम गर्म पानी से नहाते हैं। यहां तक कि कई लोग तो काफी-काफी देर तक तेज गर्म पानी से नहाते हैं। लेकिन लोग ये नहीं जानते हैं कि अगर आप ठंड के मौसम में गर्म पानी से देर तक नहाते हैं तो ये आपकी खूबसूरती पर असर डाल सकता है। वहीं, गर्म पानी से काफी देर तक नहाने से ये हमारे दिमाग पर भी काफी बुरा असर डाल सकता है। गर्म पानी कैराटिन नाम के स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाकर त्वचा में खुजली, ड्रायेनस यानी रूखापन और रैशेस यानी चकते की समस्या को बढ़ाता है।

विज्ञापन
Too much hot water can cause damage in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसा नहीं कि लोग गर्मियों में चाय-कॉफी का सेवन नहीं करते, लेकिन सर्दियां आते ही लोग इसकी मात्रा बढ़ा देते हैं जो कि हमारे शरीर को नुकसान दे सकता है। चाय-कॉफी में मौजूद कैफीन हमें नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हमें दिनभर में दो-तीन कप से ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा इनके सेवन से हमारी भूख पर भी असर पड़ता है, और हम खाना कम खाते हैं। साथ ही खाली पेट चाय पीने से पेट की दिक्कतें हो सकती हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed