फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: पीएम मोदी की 'ताली-थाली' अपील का वैज्ञानिक महत्व, आयुर्वेद में भी है चर्चा

Sat, 21 Mar 2020 06:16 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus india PM Modi Janata Curfew scientific reason of Clapping to fight with Covid 19
पीएम मोदी ने देशवासियों से जनता कर्फ्यू की अपील की है

देश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार हर स्तर पर मजबूती के साथ इस पर नियंत्रण का प्रयास कर रही है। सरकार तो जरूरी कदम उठा ही रही है, देश के लोगों से भी शुरुआत से ही सावधानियां बरतने की अपील कर रही है। इसके साथ ही सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जनता से सहयोग की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को देशवासियों को संबोधन के दौरान लोगों से कोरोना के बचाव और जागरूकता फैलाने में सहयोग मांगा। उन्होंने रविवार को जनता कर्फ्यू (Janata Curfew) का पालन करने का अनुरोध किया। जनता कर्फ्यू के दौरान 22 मार्च को सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

Coronavirus india PM Modi Janata Curfew scientific reason of Clapping to fight with Covid 19
नरेंद्र मोदी का संबोधन(File Photo) - फोटो : PTI

जनता कर्फ्यू के दौरान पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से एक खास आग्रह भी किया है। आग्रह यह कि लोग रविवार को शाम पांच बजे अपने खिड़की-दरवाजों पर खड़े होकर कोरोना संक्रमण के माहौल में भी देश के लिए काम कर रहे डॉक्टरों, पुलिस वालों, मीडिया कर्मियों, सफाई कर्मियों, होम डिलीवरी करने वालों और अन्य जरूरी सेवाएं देने वालों का पांच मिनट तक आभार व्यक्त करें। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित इटली में भी लोगों ने ऐसा किया और ताली बजाकर आभार व्यक्त कर चुके हैं। अपने देश में लोग आभार व्यक्त करने के लिए ताली बजाने या थाली बजाने या फिर घंटी-शंख आदि बजा सकते हैं। 

Coronavirus india PM Modi Janata Curfew scientific reason of Clapping to fight with Covid 19
जनता कर्फ्यू: समर्थन में पोस्टर - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस से लड़ाई में इस तरह एकजुटता दिखाने की पीएम मोदी के आग्रह की और उनकी इस ताली-थाली अपील की सोशल मीडिया पर आलोचना भी की गई, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इस पहल की जमकर तारीफ की। कुछ लोग इस पहल पर नौटंकी का आरोप लगा रहे हैं, जबकि कुछ विशेषज्ञों की नजर में इस पहल के वैज्ञानिक कारण भी हैं, जिनका जिक्र आयुर्वेद में भी मिलता है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus india PM Modi Janata Curfew scientific reason of Clapping to fight with Covid 19
ताली बजाने से पैदा होती है ध्वनि ऊर्जा

योग में ताली बजाने के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। ताली बजाने से हमारे हाथों में एक्यूप्रेशर पॉइंट्स पर अच्छा दबाव पड़ता है। इससे हमारे हृदय और फेफड़ों की समस्याओं में फायदा पहुंचता है। फिजियोथेरेपिस्ट आनंद कुमार बताते हैं कि हमारे शरीर के 30 से ज्यादा एक्यूप्रेशर पॉइंटस हमारी हथेलियों में होते हैं। प्रेशर पॉइंट पर दबाव बनने से उससे जुड़े अंगों तक ब्लड और ऑक्सीजन का सर्कुलेशन अच्छे से होने लगता है। ताली बजाना इन सभी प्रेशर पॉइंट्स को दबाने का आसान तरीका है। 

विज्ञापन
Coronavirus india PM Modi Janata Curfew scientific reason of Clapping to fight with Covid 19
शंख

भारतीय सनातन धर्म और ज्योतिषशास्त्र के जानकार पंडित दयानंद पांडेय पूजा के दौरान शंख बजाए जाने की चर्चा करते हुए बताते हैं कि वातावरण में ध्वनि पैदा करने से व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक शक्ति में स्फूर्ति आती है और आसपास का वातावरण भी अच्छा हो जाता है। शंख बजा कर, थाली बजाकर या घंटी बजा कर सकारात्मक ऊर्जा वाली ध्वनि उत्पन्न की जा सकती है। वहीं आयुर्वेद में घंटियों की ध्वनि का संबंध मानव मस्तिष्क से बताया गया है। घंटियां इस तरह से बनाई जाती हैं कि बजाने पर इसकी ध्वनि मनुष्य के दिमाग के दाएं और बाएं हिस्से में एकाग्रता पैदा करती हैं और मानव शरीर के उपचार केंद्रों को सक्रिय कर देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed