फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना के बाद स्वाद और सूंघने की क्षमता कितने दिन में आ जाती है वापस?

Sun, 16 May 2021 11:04 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 16 May 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 symptoms coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौतों के आंकड़े अभी भी ज्यादा ही हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, लेकिन इस दौरान चार हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हालांकि इस बीच टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 18 करोड़ 22 लाख से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। हाल ही में वैक्सीन की डोज को लेकर बदलाव भी किए गए हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India update covid 19 symptoms coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोविड में अगर टेस्ट या स्मेल चली गई है तो वह कितने दिन में आ जानी चाहिए? 

  • दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल की डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'अगर कोविड हुआ है और टेस्ट और स्मेल चली गई है तो यह कब तक आएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। अगर कोई और दिक्कत नहीं है तो परेशान न हों, समय के साथ ये वापस आ जाएगी। कई बार इसे आने में तीन से छह महीने तक का समय लग सकता है। कमजोरी है तो मल्टीविटामिन और जिंकोविट की टैबलेट ले सकते हैं। इसके साथ जो भी ताजा और हेल्दी खाना है, वह खाते रहें। पानी भी खूब पिएं।' 
Coronavirus in India update covid 19 symptoms coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन की डोज को लेकर बदलाव किए गए हैं, इसे कैसे समझें? 

  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज के बीच का गैप पहले चार हफ्ते था, उसके बाद उसे बढ़ाकर आठ हफ्ते किया गया। अब दोनों डोज के बीच का अंतराल 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि यूके और कुछ देशों में शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज देर से लगवाई है, वो ज्यादा इम्यून पाए गए। इसी वजह से कुछ देशों में इसका अंतराल आठ से 12 हफ्ते का पहले से ही कर दिया गया है। इससे परेशान होने और भ्रमित होने की जरूरत नहीं है, ये निर्णय वैज्ञानिक आधार पर लिया गया है। सरकार जो भी दिशा-निर्देश दे रही है, उसका पालन करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 symptoms coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या कोवाक्सिन की डोज का भी अंतराल बढ़ाया गया है? 

  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'जी नहीं, भारत बायोटेक की कोवाक्सिन की दोनों डोज के बीच कोई गैप नहीं बढ़ाया गया है। इसमें पहली डोज लेने के चार हफ्ते बाद ही दूसरी डोज लेनी है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता है, लोग वैक्सीनेट होते हैं, वैसे-वैसे कई तरह के शोध आते हैं। फिलहाल कोवाक्सिन में यही अंतराल रहेगा।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 symptoms coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

स्पूतनिक-वी वैक्सीन और वर्तमान में लगाई जा रही वैक्सीन में क्या अंतर है? 

  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'कोविशील्ड, कोवाक्सिन और स्पूतनिक-वी वैक्सीन के बीच अंतर जानने के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। रूस की वैक्सीन का पहले ही वहां ट्रायल हो चुका है और वहां के लोगों को लगाई जा रही है। भारत में भी इसका ट्रायल किया गया है। इसलिए परेशान न हों, जो भी वैक्सीन भारत में आएगी सुरक्षित और प्रभावी होगी। वैसे भी सभी वैक्सीन का काम शरीर में जाकर कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज बनाना है। हां, इन वैक्सीन को बनाने की प्रक्रिया अलग-अलग होती है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed