फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट कितना खतरनाक, क्या इसके लक्षण अलग हैं?

Mon, 28 Jun 2021 03:06 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 28 Jun 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 delta plus variant symptoms coronavirus question answer
कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस - फोटो : iStock

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में 46 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 900 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस बीच कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने अलग चिंता में डाल दिया है। इसे काफी खतरनाक माना जा रहा है, जो महामारी की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। कोरोना पर केंद्र सरकार को सलाह देने वाली एजेंसी 'नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन' ने इस वैरिएंट को फेफड़ों के लिए अधिक घातक बताया है। वही एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर और डेल्टा प्लस वैरिएंट के लिए हम तैयार हैं और इससे निपटने के लिए हमें बीते समय में मिले सबक से सीखना होगा। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 


 

Coronavirus in India update covid 19 delta plus variant symptoms coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

डेल्टा प्लस वैरिएंट की काफी चर्चा हो रही है, यह कितना खतरनाक है? 

  • दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के डॉ. ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'वायरस हमेशा अपना जेनेटिक स्ट्रक्चर (आनुवंशिक संरचना) बदलता रहता है, इसमें वायरस का स्पाइक प्रोटीन बदल जाता है। यह डेल्टा प्लस वैरिएंट काफी खतरनाक माना जा रहा है। इसमें मोनोक्लोनल एंटीबॉडी भी प्रभावी नहीं हो सकती हैं या जिन्हें वैक्सीन लगी है, उन्हें भी संक्रमण हो सकता है। अभी तक देश में करीब 50 केस आ चुके हैं। इस वैरिएंट को लेकर भारत सरकार और डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) भी कंसर्न हैं। इसे रोकने का फिलहाल यही तरीका है कि जहां से भी केस आ रहे हैं, तुरंत कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराएं और उन्हें आइसोलेट करें। इसके अलावा लोगों को वैक्सीन लगी है या नहीं, कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें, बाहर जाते वक्त डबल मास्क का उपयोग करें।' 
Coronavirus in India update covid 19 delta plus variant symptoms coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

डेल्टा प्लस के मल्टीप्लाई होने की संभावना क्या काफी तेज है? 

  • डॉ. ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'इस नए वैरिएंट के संक्रमण की संभावना पुराने से कितनी तेज है, इसे लेकर स्टडी चल रही है। वैसे ये डेल्टा प्लस भी लगभग दो महीने पुराना ही है और करीब 8-10 देशों में फैल चुका है। हालांकि केस की संख्या बहुत ज्यादा मई में पाई गई है। हमारे देश में भी इसे एक महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक 50-60 केस ही आए हैं। इसके संक्रमण के इलाज में काफी समय लग रहा है, जो मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दी जा रही थी, उसका असर भी नहीं हुआ। इसलिए इसे थोड़ा ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। लेकिन वैरिएंट कोई भी हो, बचने का तरीका वही पुराना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 delta plus variant symptoms coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण भी अलग हैं? 

  • डॉ. ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'अभी इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। कोरोना वायरस के अन्य वैरिएंट की तरह ही इसके भी लक्षण वही हैं। इनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, स्मेल-टेस्ट का जाना ही है।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 delta plus variant symptoms coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन लगाने के बाद सेंटर पर दवा दी गई है, उसे क्या सभी को लेना है? 

  • डॉ. ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'अगर किसी को वैक्सीन लगवाने के बाद कोई तकलीफ नहीं है तो दवा लेने की जरूरत नहीं है। कई बार वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ लोगों को बुखार और शरीर में दर्द की समस्या आई है, इसके लिए डॉक्टर पैरासिटामोल लेने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर समस्या नहीं है या जरूरत नहीं महसूस हो रही है, तो दवा न लें।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed