दुनियाभर में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण चिंता का सबब बना हुआ है। हर दिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि इसके इलाज के लिए अब कुछ दवाएं उपलब्ध है, जिनकी बदौलत पहले के मुकाबले रिकवरी दर भी बढ़ी है। यह वायरस चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैला यानी इसकी शुरुआत चीन के वुहान से ही मानी जाती है। लेकिन एक स्टडी में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान से नौ महीने पहले स्पेन में कहीं पाया गया था। शोधकर्ताओं के इस दावे ने लोगों को चौंकाया है।
{"_id":"5ef8f534b22f155a2233bdaa","slug":"coronavirus-found-in-spain-even-9-months-before-wuhan-china-says-latest-study-on-covid-19-sars-cov-2-origin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Origin: चीन के वुहान से भी पहले इस देश में पाया गया कोरोना वायरस, स्टडी में दावा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Origin: चीन के वुहान से भी पहले इस देश में पाया गया कोरोना वायरस, स्टडी में दावा
Mon, 29 Jun 2020 09:14 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Coronavirus
- फोटो : Pixabay
वुहान से नौ महीने पहले स्पेन में वायरस
- दुनियाभर में लोगों को अबतक यही मालूम था कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैला है, लेकिन शोधकर्ताओं की इस स्टडी ने लोगों को चौंकाया है। शोधकर्ताओं का दावा है कि चीन के वुहान से नौ महीने पहले स्पेन में कोरोना वायरस पाया गया था।
Coronavirus
- फोटो : Pixabay
बर्सिलोना यूनिवर्सिटी में शोध
- स्पेन के बार्सिलोना यूनिवर्सिटी में कोरोना वायरस पर शोधरत वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में यह दावा किया है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर में नहीं, बल्कि स्पेन में पाया गया था। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में कहा है कि स्पेन के सीवेज के पानी में मार्च 2019 में ही कोरोना वायरस की मौजूदगी पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
सीवेज वाटर में कोरोना वायरस
- इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि स्पेन के सीवेज वाटर में वायरस मिलने के नौ महीने बाद दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में कोरोना वायरस की मौजूदगी पाई गई थी। वैज्ञानिकों का यह दावा कोरोना वायरस की उत्पत्ति स्थल को लेकर एक बहस की शुरुआत कर सकता है।
विज्ञापन
Coronavirus infection
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
एक नमूने में मिला वायरस
- शोध अध्ययन में बताया गया है कि बर्सिलोना में 12 मार्च 2019 को कोरोना संक्रमण मिला था। इस शोध अध्ययन में जनवरी 2018 से दिसंबर 2019 के बीच स्पेन के अलग-अलग शहरों से जमे हुए बेकार जल के नमूने का परीक्षण किया गया और उनका विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं को एक नमूने को छोड़कर बाकी में कोरोना वायरस की मौजूदगी नहीं मिली।