फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों ने चेताया: शरीर को इस तरह से भी नुकसान पहुंचा रहा है कोरोना वायरस, सामने आए कई गंभीर लक्षण

Mon, 31 May 2021 04:49 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 31 May 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
coronavirus effect on body, Experts warn for blood clotting due to covid
शरीर के अंगों पर कोरोना का प्रभाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by-


प्रोफेसर ओम शंकर
कार्डियोलॉजिस्ट
आईएमएस, बीएचयू 


 डॉ सौरभ चौधरी
छाती रोग विशेषज्ञ
विनायक हॉस्पिटल नोएडा


देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर जरूर कम हुआ है लेकिन बीमारी अभी खत्म नहीं हुई है। वायरस में म्यूटेशन के साथ आई दूसरी लहर में मौत के आंकड़े ज्यादा देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि कोरोना वायरस शरीर से तो चला जाता है लेकिन इसका असर लंबे समय तक बना रह सकता है। कई अध्ययन बताते हैं कि कोरोना वायरस के कारण लोगों को अन्य कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह वायरस शरीर के कई अंगों पर भी बुरा असर डाल रहा है। दूसरी लहर में कोरोना के फेफड़ों को प्रभावित करने वाले मामले ज्यादा देखने को मिले हैं लेकिन संक्रमण से ठीक हो रहे तमाम लोगों में यह वायरस अन्य अंगों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है।
आइए इस लेख में स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानते हैं कि कोरोना संक्रमण के कारण शरीर के अन्य अंगों में क्या जटिलताएं देखने को मिल रही हैं?

coronavirus effect on body, Experts warn for blood clotting due to covid
हृदय की मांसपेशियों पर वायरस का असर - फोटो : पिक्साबे

हार्ट फेलियर के मामले आ रहे हैं सामने

अमर उजाला से बातचीत के दौरान आईएमएस बीएचयू में कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर ओम शंकर बताते हैं कि कोरोना वायरस सीधे तौर पर हृदय की मांसपेशियों पर असर करता है, जिससे हृदय में कमजोरी आ जाती है। गंभीर स्थितियों में हार्ट फेलियर की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कोरोना संक्रमितों में हृदय की गति के अनियंत्रित होने के मामले भी देखने को मिल रहे हैं।

coronavirus effect on body, Experts warn for blood clotting due to covid
कोरोना का मस्तिष्क पर असर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

न्यूरोलॉजिकल जटिलताएं
कई रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि कोविड-19 के रोगियों को मानसिक भ्रम, सिरदर्द, चक्कर आने और धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण महसूस होते हैं। जामा न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि वुहान के एक अस्पताल में भर्ती 214 में से एक तिहाई रोगियों में दौरे और स्ट्रोक जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल जटिलताएं देखने को मिली हैं। अध्ययन में यह भी दावा किया गया है कोविड-19 के दीर्घकालिक प्रभावों में रोगियों को अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग की भी दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus effect on body, Experts warn for blood clotting due to covid
कोरोना के कारण रक्त के थक्के (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ब्लड क्लॉटिंग की गंभीर समस्याएं
छाती रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ चौधरी बताते हैं कि कोविड-19 में थ्रोम्बोइम्बोलिज्म फेनोमेना (रक्त का थक्का जमने) के मामले बहुत अधिक देखने को मिल रहे हैं। कोरोना के वायरस फेफड़ों में रक्त के थक्कों का तेजी से निर्माण करते हैं। फेफड़ों में रक्त के थक्के बनाने से रोगियों को सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है। थक्का जमने से रक्त प्रवाह भी बाधित होता है।  इन समस्याओं को देखते हुए कोविड के रोगियों को ब्लड थिनर दवाओं की जरूरत पड़ सकती है। खून के थक्के जमने की स्थिति का पता लगाने के लिए डी-डिमर और फाइब्रिनोजेन जैसे परीक्षणों का आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
coronavirus effect on body, Experts warn for blood clotting due to covid
कोरोना के कारण गंभीर सूजन की समस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विशेषज्ञों का मानना है कि चूंकि कोविड-19 शरीर के विभिन्न भागों में गंभीर सूजन का कारण बनता है, ऐसे में यह रोगी के कोविड-19 से ठीक होने की रफ्तार को भी धीमा कर सकता है। वायरस न केवल फेफड़ों के लिए खतरनाक है, साथ ही यह आपके हृदय और मस्तिष्क पर भी गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे में लोगों को शरीर में होने वाले परिवर्तनों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed