फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: दिल्ली में जल्द विकसित हो सकती है हर्ड इम्यूनिटी, जानिए इससे क्या फायदा

Tue, 26 Jan 2021 03:21 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 26 Jan 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Delhi Soon To Have Herd Immunity From Covid 19 Indicates Fifth Sero Survey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना वायरस से हर्ड इम्यूनिटी की ओर बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़े कहते हैं कि दिल्ली में केवल 6.33 लाख लोग ही कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक हाल ही में हुआ सीरो सर्वे बताता है कि यहां संक्रमण का कुल आंकड़ा एक करोड़ से भी अधिक हो सकता है। दरअसल, बीते रविवार को दिल्ली के पांचवें सीरो सर्वे का परिणाम सामने आया है, जिसमें 50 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, यानी ये लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए और फिर ठीक होने के बाद उनके शरीर में इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो गई हैं। 

Coronavirus Delhi Soon To Have Herd Immunity From Covid 19 Indicates Fifth Sero Survey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवें सीरो सर्वे के तहत दिल्ली के 11 जिलों में 28 हजार लोगों के सैंपल लिए गए थे जिनमें से करीब 50 फीसदी यानी 14 हजार लोगों में कोरोना संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई हैं। यहां एक जिला तो ऐसा है, जहां करीब 60 फीसदी लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी मिली हैं। निश्चित तौर पर सीरो सर्वे के इस परिणाम से दिल्ली में हर्ड इम्यूनिटी के संकेत मिलते हैं। 

Coronavirus Delhi Soon To Have Herd Immunity From Covid 19 Indicates Fifth Sero Survey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

क्या है हर्ड इम्यूनिटी? 

  • अगर कोई बीमारी किसी जनसंख्या के एक बड़े हिस्से में फैल जाती है और लोग उससे ठीक भी हो जाते हैं, तो उनके शरीर में उस बीमारी के खिलाफ प्रतिरक्षात्मक गुण विकसित हो जाते हैं। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बीमारी को बढ़ने से रोकने में मदद करती है। इसी को हर्ड इम्यूनिटी कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Delhi Soon To Have Herd Immunity From Covid 19 Indicates Fifth Sero Survey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हर्ड इम्यूनिटी पाने के लिए कितने लोगों का संक्रमित होना जरूरी? 

  • आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि हर्ड इम्यूनिटी के स्तर तक पहुंचने के लिए 70 से 90 फीसदी आबादी का इम्यून होना जरूरी होता है, यानी उनमें बीमारी के खिलाफ प्रतिरक्षात्मक गुण होने चाहिए। वहीं, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, हर्ड इम्यूनिटी के स्तर तक पहुंचने के लिए किसी आबादी के करीब 80 फीसदी लोगों के इम्यून होने की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
Coronavirus Delhi Soon To Have Herd Immunity From Covid 19 Indicates Fifth Sero Survey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैक्सीन की मदद से भी विकसित हो सकती है हर्ड इम्यूनिटी 

  • टीकाकरण के माध्यम से भी हर्ड इम्यूनिटी हासिल की जा सकती है, जिसकी कोशिश हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक 16 लाख से भी अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जुलाई तक करीब 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने की सरकार की योजना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed