भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी उपायों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। चूंकि मुंबई में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए बृहन्मुंबई नगरपालिका-बी.एम.सी. ने मॉल, रेस्टोरेंट और रेलवे स्टेशनों पर कोरोना परीक्षण के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लोगों को कोरोना के खिलाफ सावधानियों का पूरी तरह पालन करने की सलाह दी है। इस बीच देश में इस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। देश में अब तक चार करोड़ 36 लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना संक्रमण और टीकाकरण से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"6056d4628ebc3ee61e7ce073","slug":"coronavirus-cases-in-india-latest-update-covid-19-vaccination-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, क्या यह कोरोना की दूसरी लहर है? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
भारत में जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, क्या यह कोरोना की दूसरी लहर है? विशेषज्ञ से जानें
Sun, 21 Mar 2021 10:40 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या देश में दूसरे स्ट्रेन का भी असर है?
- पटना स्थित एम्स के डॉ. संजीव कुमार कहते हैं, 'हमारे देश में अभी दूसरे स्ट्रेन की संख्या कम है, यूरोप और कई देशों में दूसरा स्ट्रेन आया है और वो पहले से ज्यादा परेशान कर रहा है। इसलिए हमें पहले से ही सतर्क रहना होगा कि जो केस दोबारा बढ़ रहे हैं, वो गंभीर न हों।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, क्या इसे कोरोना की दूसरी लहर कह सकते हैं?
- डॉ. संजीव कुमार कहते हैं, 'देश में पश्चिमी भागों में खासकर महाराष्ट्र, केरल, गुजरात के कुछ भाग, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर में पंजाब में केस बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में पिछले पांच दिनों में पांच प्रतिशत से ज्यादा केस बढ़े हैं और हर दिन ये प्रतिशत बढ़ रहा है। बढ़ते-बढ़ते गुरुवार तक 8.7 प्रतिशत संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ गई है। जैसे जनवरी में केस कम होने लगे, तब हम खुशफहमी के शिकार हो गए। ऐसे में अभी जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, , ये एक चेतावनी है कि अगर नहीं संभले तो एक बार फिर स्थिति दोहरा सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद खाना खा सकते हैं?
- डॉ. संजीव कुमार कहते हैं, 'जो सैनिटाइजर अच्छा होता है यानी जिसमें मिलावट नहीं होती है, वो हाथ में लगाने के बाद तुरंत उड़ जाता है। इसके सूखने के बाद आप खाना खा सकते हैं। इसमें बहुत ज्यादा कोई हानिकारक केमिकल नहीं होता है, लेकिन अगर आपके पास साबुन-पानी संभव है, तो उससे ही हाथ साफ करें।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या दूसरी डोज के लिए भी मैसेज आएगा या खुद से ही जाना होगा?
- डॉ. संजीव कुमार कहते हैं, 'कोविड की पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लेनी है। पहली बार वैक्सीन लगवाने के बाद ही दूसरी डोज के लिए तारीख और दिन बताया जाएगा। इसके लिए मैसेज भी आता है, लेकिन अगर मैसेज नहीं आता है तो भी 28 से 42 दिन के बीच जाकर दूसरी डोज लगवा सकते हैं, क्योंकि इतने बड़े स्तर कोरोना टीकाकरण हो रहा है, ऐसे में कई बार तकनीकी समस्या भी हो सकती है।'