{"_id":"5fe6dd105cf7176ba6801691","slug":"corona-vaccine-final-prepartion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिन भारत में होने जा रहा है कोरोना वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास, इन चार राज्यों के लोग होंगे शामिल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इस दिन भारत में होने जा रहा है कोरोना वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास, इन चार राज्यों के लोग होंगे शामिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए कई देशों ने अलग-अलग तरह की वैक्सीन तैयार की है, जिन्हें कई मुल्कों ने अपने वहां इस्तेमाल के लिए इजाजत भी दे दी है। ऐसे में जहां कई देशों में टीकाकरण की प्रक्रियां शुरू हो चुकी है, तो वहीं दूसरे कई अन्य देशों में भी ये जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके लिए भारत समेत कई देश अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारत वैक्सीन वितरण की तैयारियों को परखने के लिए देश के चार राज्यों में पूर्वाभ्यास करने जा रहा है, ताकि जब वैक्सीन का वितरण होगा तो किसी तरह की खामियां न रह जाए।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर 2020 को चार राज्यों के दो-दो जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा और वो चार राज्य हैं पंजाब, आंध्र प्रदेश, अमस और गुजरात। इस पूर्वाभ्यास में चार मुख्य चरण होंगे, जिन पर केंद्र सरकार की पैनी नजर रहेगी। यहां हर जिले के करीबी डिपो तक 100 लाभार्थियों के लिए डमी वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। जहां डिपो से लेकर टीकाकरण वाली जगह तक के तापमान को ट्रैक किया जाएगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वैक्सीन के कोल्डचेन से लेकर लोगों को लगाने तक की सारी प्रक्रिया की जांच की जाएगी, ताकि जब असली वैक्सीन का वितरण होगा तब किसी तरह की खामियां न हो। लेकिन अगर ऐसा कुछ होता भी है, तो इन्हें समय रहते ही दूर किया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वैक्सीन वितरण का रिहर्सल होगा, तब कोल्डचेन में टीके की आपूर्ति, जांच रसीद, वैक्सीन को लगाने तक की पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
वहीं, टीकाकरण की प्रक्रिया से पहले ही लाभार्थियों को एक एमएमएस भेजा जाएगा, जिसके जरिए उन्हें ये जानकारी दी जाएगी कि उन्हें कौन टीका लगाएगा और किसी जगह पर उन्हें ये कोरोना का टीका लगेगा। जब लाभार्थी को टीका लग जाएगा, तो उन्हें टीका लगने वाली जगह पर ही आधे घंटे तक इंतजार करने को कहा जाएगा ताकि उन पर नजर रखी जा सके। लेकिन अगर इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोई कठिनाई आती है, तो सेंट्रल सर्वर के जरिए फिर इसे ट्रैक किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही जिला स्तर पर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशिक्षण का काम पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा सरकार की तरफ से उन प्राथामिकता समूहों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें वैक्सीन लगेगी। पहले चरण में देश के 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगेगी, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी शामिल हैं। साथ ही जिन लोगों की उम्र 50 साल से ज्यादा है, ऐसे लगभग 27 करोड़ लोगों को पहले वैक्सीन दी जाएगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।