फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Health: विशेषज्ञों की सलाह- हार्ट के मरीजों को जरूर खाना चाहिए ये फल, इम्युनिटी और एनर्जी भी होगी बूस्ट

Sat, 15 Feb 2025 07:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Feb 2025 07:42 PM IST
सार

चीकू में कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो हड्डियों, दिल, फेफड़ों, पाचन और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए चीकू खाना विशेष लाभप्रद हो सकता है। आहार में इस फल को शामिल करके स्वास्थ्य संबंधित कई लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
chikoo benefits and nutrients know chikoo khane ke fayde in hindi
हार्ट हेल्थ के लिए क्या खाना चाहिए? - फोटो : Freepik.com

स्वस्थ रहने के लिए खान-पान को ठीक रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को आहार में हरी सब्जियों और मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों में भरपूर पौष्टिकता होती है जिससे कई प्रकार की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।



कुछ फलों को हृदय को स्वस्थ रखने से लेकर पाचन, इम्युनिटी और शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में भी लाभकारी बताया गया है। चीकू ऐसा ही एक फल है जो कई अद्भुत गुणों का खजाना माना जाता है। चीकू में आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है जिसकी हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए चीकू खाना विशेष लाभप्रद हो सकता है।

आहार में इस फल को शामिल करके स्वास्थ्य संबंधित कई लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

chikoo benefits and nutrients know chikoo khane ke fayde in hindi
चीकू खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com

दिल की सेहत के लिए चीकू फायदेमंद

चीकू में कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो हड्डियों, दिल, फेफड़ों, पाचन और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

चीकू में पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करती है। इस फल के सेवन से विटामिन बी, सी, ई, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज और एंटीऑक्सिडेंट आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। इनकी मात्रा हार्ट हेल्थ को ठीक रखने में मददगार हो सकती है।

chikoo benefits and nutrients know chikoo khane ke fayde in hindi
पेट की समस्याओं को कैसे कम किया जा सकता है? - फोटो : Freepik.com

पाचन रहता है ठीक

चीकू में फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या में आराम पहुंचाती है। इसमें फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं, जो आंतों कार्यप्रणाली में सुधार करते हैं और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करते हैं। इसी तरह चीकू में आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं। विटामिन सी और कॉपर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र जोशी कहते हैं फाइबर से भरपूर चीकू पेट और पाचन के लिए बेहतरीन फल है, लेकिन अत्यधिक सेवन करने से यह सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
chikoo benefits and nutrients know chikoo khane ke fayde in hindi
त्वचा से संबंधित समस्याओं से कैसे बचें - फोटो : Adobe stock

त्वचा के लिए फायदेमंद ही चीकू

चीकू का सेवन त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है। चीकू में मौजूद विटामिन सी, एस्कॉर्बिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो कोलेजन के उत्पादन में मदद करते हैं। ये झुर्रियों को जल्दी आने से रोक सकते हैं। स्किन को हेल्दी रखने के लिए चीकू खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
chikoo benefits and nutrients know chikoo khane ke fayde in hindi
चीकू को करिए आहार में शामिल - फोटो : Freepik.com

एनर्जी होती है बूस्टर

चीकू प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज) से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर इसे खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।

कैंसर से बचाव में मिलती है मदद

चीकू में पॉलिफेनॉलिक कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करते हैं। यह फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव को कम करता है और कैंसर से बचाव में सहायक होता है।

बालों को मजबूत बनाए

चीकू में आयरन, जिंक, तांबा और विटामिन E पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकता है, डैंड्रफ कम करता है और बालों की मजबूती बढ़ाता है।



----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed