Home Remedy For Chronic Constipation: सोशल मीडिया पर इन दिनों चिया सीड्स और ईसबगोल को लेकर एक बहस छिड़ गई है, जिसमें लोग विदेशी चिया सीड्स और पारंपरिक भारतीय ईसबगोल की भूसी की तुलना कर रहे हैं। बहुत से लोग चिया सीड्स को एक 'ओवररेटेड' पश्चिमी चलन बता रहे हैं और ईसबगोल को कब्ज का असली राजा मान रहे हैं। कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे दुनिया भर में करोड़ों लोग प्रभावित हैं, और इसे दूर करने के लिए सही प्रकार के फाइबर का चुनाव करना बेहद जरूरी है।
Constipation: चिया सीड्स या ईसबगोल की भूसी, कब्ज से बचाव के लिए क्या है अधिक फायदेमंद?
Difference Between Chia Seeds And Isabgol: सोशल मीडिया पर इन दिनों ईसबगोल और चिया सीड्स को लेकर एक बहस छिड़ गई है। कब्ज के कौन ज्यादा कारगर है इसके लिए लोग तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि क्रोनिक कब्ज के लिए क्या अधिक फायदेमंद है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसबगोल
ईसबगोल मुख्य रूप से घुलनशील फाइबर का स्रोत है। यह पेट में जाकर पानी को सोख लेता है और एक जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो मल को नरम और बल्की बनाता है। यह आंतों की सफाई के लिए किसी झाड़ू की तरह काम करता है। पुराने कब्ज से जूझ रहे लोगों के लिए ईसबगोल अधिक प्रभावी है क्योंकि इसका एकमात्र उद्देश्य पाचन मार्ग को साफ करना है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: बेहद साधारण होते हैं अवसाद के शुरुआती लक्षण, नजरअंदाज करने पर बन सकते हैं मेंटल हेल्थ के मरीज
चिया सीड्स
चिया सीड्स में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं। पोषण के मामले चिया सीड्स निहसंदेह बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर के अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं।
जहां ईसबगोल केवल पाचन पर ध्यान केंद्रित करता है, वहीं चिया सीड्स वजन घटाने और हृदय स्वास्थ्य में भी मदद करते हैं। हालांकि कब्ज दूर करने के मामले में चिया सीड्स ईसबगोल की तुलना में थोड़ा धीमा काम करता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: इन पोषक तत्वों की कमी से लगती है अधिक ठंड, ज्यादा ठंड लगने पर क्या करना चाहिए?
पानी का महत्व और सेवन का तरीका
इन दोनों के साथ सबसे बड़ी शर्त यह है कि इनके सेवन के बाद भरपूर पानी पीना बहुत जरूरी है। अगर आप पानी कम पीते हैं, तो चिया सीड्स और ईसबगोल दोनों ही कब्ज को कम करने के बजाय उसे और बढ़ा सकते हैं। ईसबगोल को आमतौर पर रात में दूध या पानी के साथ लिया जाता है, जबकि चिया सीड्स को स्मूदी या पुडिंग के रूप में सुबह लेना बेहतर माना जाता है।
अगर आपका प्राथमिक लक्ष्य केवल क्रॉनिक कब्ज से तुरंत राहत पाना है, तो ईसबगोल की भूसी अधिक फायदेमंद और सटीक विकल्प है। लेकिन यदि आप अपने संपूर्ण आहार में सुधार करना चाहते हैं और कब्ज के साथ-साथ पोषण और वजन पर भी ध्यान देना चाहते हैं, तो चिया सीड्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के हिसाब से ही इनका चुनाव कर सकते हैं। आप चाहें तो दोनों का सेवन एक साथ कर सकते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।