फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योगासन: कमर में रहता हो दर्द या बढ़ गया हो शरीर का फैट, चेयर पोज का अभ्यास है बेहद फायदेमंद

Mon, 07 Feb 2022 12:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Feb 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
chair pose yoga benifits, Utkatasana yoga for fat burning and flexibility
चेयर पोज के लाभ - फोटो : iStock

कई तरह की शारीरिक समस्याओं में योगासनों के अभ्यास को बेहद लाभदायक माना जाता है। जीवनशैली की गड़बड़ आदतों जैसे लंबे समय तक बैठे रहने, शारीरिक निष्क्रियता में कमी आदि के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर कई तरह से नकारात्मक असर देखा जा रहा है। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को कम उम्र में ही कमर में दर्द, शरीर के फैट बढ़ने, मोटापा, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो जीवनशैली में योगासनों को शामिल करके इस तरह की दिक्कतों को आसानी से कम किया जा सकता है।



योग विशेषज्ञों के मुताबिक चेयर पोज या उत्कटासन योग का अभ्यास करना कमर दर्द से लेकर शरीर से फैट को कम करने तक में विशेष लाभदायक हो सकता है। इतना ही नहीं यह योग जांघों, ग्लूट्स और कूल्हे की जोड़ों को भी स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है। चेयर पोज का नियमित अभ्यास शरीर के बेहतर संतुलन और निचले अंगों में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद माना जाता है। आइए इसके अभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

chair pose yoga benifits, Utkatasana yoga for fat burning and flexibility
उत्कटासन योग करने का तरीका - फोटो : getty images

कैसे करें चेयर पोज का अभ्यास?
चेयर पोज कुर्सी पर बैठने की काल्पनिक मुद्रा है, जिसके कई तरह के लाभ हो सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। गहरी सांस लेते हुए अपने हाथों को उपर ले जाएं। अब शरीर को धीरे-धीरे बैठने की मुद्रा में ले आएं, जैसे की आप कुर्सी पर बैठते हैं।  इस स्थिति में  कुछ सेकेंड्स के लिए रुकें और फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं। रोजाना 5-10 मिनट तक इस योग का अभ्यास किया जा सकता है। 

chair pose yoga benifits, Utkatasana yoga for fat burning and flexibility
कमर दर्द की समस्याएं होंगी दूर - फोटो : Istock

चेयर पोज योग से क्या लाभ हैं?
योग विशेषज्ञों के मुताबिक यदि चेयर पोज का रोजाना सही तरीके से अभ्यास किया जाए तो शरीर को इससे कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

  • कंधे, कूल्हों, घुटनों और टखनों जैसे प्रमुख जोड़ों की सहायक मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक।
  • कोर स्ट्रेंथ को विकसित करने वाला योग।
  • क्वाड्स और ग्लूटियल्स को मजबूत करता है।
  • शरीर की स्थिरता को बढ़ाकर घुटने के जोड़ को मजबूती देने में मदद करता है।
  • कंधे और छाती की मांसपेशियों को खोलने में सहायक योग।
  • सांस लेने में सुधार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chair pose yoga benifits, Utkatasana yoga for fat burning and flexibility
किन लोगों को नहीं करना चाहिए यह अभ्यास - फोटो : iStock

इन लोगों को नहीं करना चाहिए यह योग
योग अभ्यास शुरू करने से पहले प्रशिक्षिक से सलाह लेना और आसन के तरीकों के बारे में जानना आवश्यक होता है। चेयर पोज का अभ्यास वैसे तो सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है पर कुछ स्थितियों में इस योग के अभ्यास को न करने की सलाह दी जाती है। 

  • घुटने की समस्या वाले लोगों को दीवार का सहारा लेकर यह अभ्यास करना चाहिए। 
  • पीठ की गंभीर समस्या में इस योग के अभ्यास से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें। 
  • हाल ही अगर टखनों या कूल्हे की सर्जरी हुई है तो भी इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए।



-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed